फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow news

Lucknow News: बांदा और चित्रकूट में आवास विकास लाएगा दो नई आवासीय योजनाएं

Tue, 22 Jul 2025 05:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 05:57 PM IST
विज्ञापन
Lucknow news
बांदा और चित्रकूट में आवास विकास लाएगा दो नई आवासीय योजनाएं
विज्ञापन


परिषद बोर्ड ने दी प्रस्तावों को मंजूरी, एक लाख को मिलेगी आवासीय सुविधा
वाराणसी और उन्नाव की येाजना के लिए जमीन खरीदने का काम होगा शुरू

माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। आवास विकास परिषद बांदा और चित्रकूट में दो नई आवासीय योजनाएं लांच करेगा। इसकी मंजूरी मंगलवार को हुई आवास विकास परिषद की बोर्ड बैठक में दी गई है। योजनाओं के आने से करीब एक लाख लोगों को आवासीय सुविधा मिलेगी।
बोर्ड बैठक के बाद परिषद के सचिव नीरज शुक्ला ने बताया कि बांदा के मवई बुजुर्ग गांव की करीब 338 एकड़ जमीन पर आवासीय योजना लाई जाएगी। जहां पर 9500 से प्लाट बनाए जाएंगे। इस योजना पर 1390 करोड़ रुपये खर्च होंगे। योजना के लिए जमीन जुटाने के लिए धारा-28 की कार्यवाही की जाएगी। जिसकी बोर्ड ने मंजूरी दे दी है। इसके तहत यहां पर अब जमीन की खरीद बिक्री पर रोक लग जाएगी। इसके अलावा चित्रकूट में एक भूमि विकास एवं गृहस्थान योजाना संख्या-कर्वी-02 लांच की जाएगी। यह योजना करीब 160 एकड़ जमीन पर लाई जा रही है। इस योजना में ग्राम चकला राजरानी और अहमदगंज गांव की जमीन ली जा रही है। इस योजना में करीब 4000 प्लाट बनेंगे। इस योजना पर 894 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह दोनों योजनाएं करीब एक साल में जमीन पर आ जाएंगी। योजना के लिए जमीन लैंडपूलिंग, आपसी समझौसा और अधिग्रहण के जरिए जुटाई जाएगी। जिसमें प्रमुखता लैंडपूलिंग ओर आपसी समझौते को दी जाएगी।
विज्ञापन


-----------

वाराणसी और उन्नाव की येाजना के लिए जमीन खरीदने का काम होगा शुरू

परिषद सचिव ने बताया कि वाराणसी की जीटी रोड बाईपास योजना भूमि विकास एवं गृहस्थान योजना के लिए जमीन खरीदने की मंजूरी बोर्ड ने दी है। यह योजना साल 2012 में पास हुई थी मगर किन्हीं कारणों के आगे रुकी थी। अब योजना में आने वाले गांव निबिया, फरीदपुर, हंसापुर, नकाइन, सदलपुर, सगहट, कादीपुर, मीरापुर, रामपुर और मिसिरपुर की जमीन खरीदी जाएगी। यह योजना करीब 1500 एकड़ की है। जिस पर 3158 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसी तरह उन्नाव भूमि विकास विकास एवं गृहस्थान योजना संख्या तीन में जमीन खरीदने की मंजूरी बोर्ड ने दी है। यह योजना में दो साल पुरानी है। इस योजना के लिए गांव गदनखेड़ा व सिंगरौसी की करीब 470 एकड़ जमीन खरीदी जाएगी। इस योजना पर करीब 700 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed