फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow news

Lucknow News: सफाई के काम की निगरानी करेगी थर्ड पार्टी, तय की जा रही कंपनी

Sun, 06 Jul 2025 04:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 04:48 PM IST
विज्ञापन
Lucknow news
सफाई के काम की निगरानी करेगी थर्ड पार्टी, तय की जा रही कंपनी
विज्ञापन

एडमिनिस्ट्रेशन स्टाफ कालेज ऑफ इंडिया से चल रही बात
कंपनियां काम में नहीं कर पाएंगी लापरवाही

माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। निजी कंपनियों की मनमानी पर रोक लगाने के लिए डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन और सफाई कार्य की निगरानी के लिए नगर निगम थर्ड पार्टी एजेंसी लगाएगा। यह एजेंसी निजी कंपनियों के कामकाज की निगरानी करेगी और उसकी रिपोर्ट नगर निगम को देगी। ठेके पर सफाई व्यवस्था दिए जाने में थर्ड पार्टी जांच का प्रावधान है। जिसको लेकर कंपनी तय की जा रही हैं और एक सप्ताह में इसको लेकर आदेश भी जारी हो जाएगा।

सफाई में सुधार को लेकर निजी कंपनी के काम की निगरानी की जानी है । जिसमें यह देखा जाना है कि कंपनी कितने टन कूड़ा घरों से ले रही है और कितना कूड़ा शिवरी प्लांट तक पहुंचा रही है। इसको लेकर घरों से कलेक्शन और प्लांट पर पहुंचाए जाए जाने वाले कूड़े की मात्रा का जांच की जाएगी। इसी तरह कंपनी के अन्य कामों की जांच होगी।इसके लिए थर्ड पार्टी एजेंसी के तौर पर एक प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट ( पीएमसी ) गठित की जानी है। इसके लिए कंपनी चयन को नगर निगम की ओर से ऑफर निकाला गया था जिसमें
विज्ञापन


एडमिनिस्ट्रेशन स्टाफ कालेज ऑफ इंडिया का चयन किया गया है। स्टाफ कालेज की ओर से काम के एवज में नगर निगम के तय बजट से अधिक की मांग की जा रही है जिसको लेकर नगर निगम और कंपनी के निगोसिएशन चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----

कोट

कंपनी के साथ एक दौर की बातचीत हो गई है। एक और बार बात की जाएगी। पीएमसी थर्ड पार्टी की तरह काम करेगी निजी कंपनियों के काम की निगरानी करेगी। इससे कामकाज बेहतर होगा।

संजीव प्रधान, पर्यावरण अभियंता नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed