{"_id":"68625f509403902b24078447","slug":"lucknow-news-lucknow-news-c-13-1-lko1069-1271749-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बारिश को लेकर नगर आयुक्त शहर में निरीक्षण पर निकले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बारिश को लेकर नगर आयुक्त शहर में निरीक्षण पर निकले
विज्ञापन
बाढ़ पंपिंग का निरीक्षण करते नगर आयुक्त गौरव कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश को लेकर नगर आयुक्त शहर में निरीक्षण पर निकले
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। शहर में तेज बारिश को देखते हुए नगर आयुक्त गौरव कुमार ने वजीरगंज पंपिंग स्टेशन का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पंपों की कार्यप्रणाली, जल निकासी की स्थिति तथा मशीनों की सतत निगरानी व्यवस्था की जानकारी ली।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बारिश के दौरान किसी भी क्षेत्र में जलभराव न होने पाए, इसके लिए पंपिंग स्टेशन को पूर्ण क्षमता से संचालित किया जाए। नगर आयुक्त ने आमजन से भी अपील की कि वे सफाई कार्य में सहयोग करें। दूसरी ओर अपर नगर आयुक्त नम्रता सिंह ने भी गोमती नगर रिवर फ्रंट और 1090 चौराहे का भ्रमण कर जलभराव की स्थिति एवं उससे उत्पन्न समस्याओं का जायजा लिया। मौके पर मौजूद अधिकारियों को तत्काल जलनिकासी सुनिश्चित करने, ट्रैफिक को नियंत्रित रखने तथा नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने पंपिंग सिस्टम की निरंतर निगरानी एवं सफाई व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया।