फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow news

Lucknow News: टैंक में गिरी गाय, नगर निगम ने निकाली

Thu, 15 May 2025 02:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 02:09 PM IST
विज्ञापन
lucknow news
प्लाट में बने टैंक में  गिरी गाय, नगर निगम टीम ने  किया रेस्क्यू, भेजा कान्हा उपवन
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर 
लखनऊ। खाली प्लाट में बने एक टैंक में गिरी गाय को नगर निगम टीम ने जान बचाई। काफी प्रयास कर उसे बाहर निकाला। गाय को इलाज के लिए कान्हा उपवन भेजा गया है।।
 जोन-पांच के जोनल अधिकारी  नंदकिशोर को बृहस्पतिवार सुबह एक जानकारी मिली प् कि अली नगर सुनहरा, कृष्णा नगर क्षेत्र में स्थित एक खाली प्लॉट में बनी टैंक में एक गाय गिर गई है। यह घटना उस समय प्रकाश में आई जब स्थानीय निवासी सुजीत कुमार ने नगर निगम को शिकायत दर्ज कराई कि देर रात एक गाय खाली प्लॉट में बने टैंक में गिर गई है और बाहर नहीं निकल पा रही है।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही जोनल अधिकारी  नंदकिशोर ने तत्परता दिखाते हुए नगर निगम के कंट्रोल रूम से संपर्क कर रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा। टीम ने मौके पर पहुंचकर विशेष उपकरणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और कई घंटे की मशक्कत के बाद गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। रेस्क्यू के बाद घायल और डरी हुई गाय को प्राथमिक उपचार के लिए नगर निगम की देखरेख में कान्हा उपवन भेजा गया, जहां उसकी देखभाल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोनल अधिकारी  नंदकिशोर ने बताया कि यह घटना खाली प्लॉट की टूटी हुई बाउंड्री और खुली टंकी के कारण हुई है। यह लापरवाही न केवल पशुओं के लिए खतरनाक है बल्कि क्षेत्रवासियों की सुरक्षा के लिए भी एक बड़ा खतरा बन सकती है। उन्होंने खाली प्लॉट के मालिक को नोटिस जारी कर प्लॉट की टूटी बाउंड्री को मरम्मत कराने और खुले टैंक को तुरंत कवर करने के निर्देश दिए हैं, जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने निजी प्लॉट या निर्माण स्थलों को सुरक्षित रखें, खुली टंकियों को ढकें और आसपास की साफ-सफाई का ध्यान रखें। इस प्रकार की लापरवाही किसी भी समय बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed