फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow news

Lucknow News: व्यक्ति के फिनायल पीने पर आधे घंटे के भीतर अस्पताल ले जाए

Fri, 12 Dec 2025 07:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 07:25 PM IST
विज्ञापन
lucknow news
व्यक्ति के फिनायल पीने पर आधे घंटे के भीतर अस्पताल ले जाए
विज्ञापन


- केजीएमयू में टॉक्सिकोलॉजी पर कार्यशाला हुई, विशेषज्ञ ने साझा की जानकारी

माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। कई दफा लोग आवेश में आकर घरों में रखी फिनायल पी लेते हैं। इससे उनकी
जान खतरे में पड़ जाती है। ऐसा होने पर बिना देरी किए आधे घंटे के अंदर मरीज को अस्पताल ले जाए। समय पर इलाज से मरीज की काफी हद तक जान बचाई जा सकती है। यह जानकारी केजीएमयू में फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. अनूप वर्मा ने दी। शुक्रवार को केजीएमयू के कलाम सेंटर में टॉक्सिकोलॉजी पर कार्यशाला हुई।


फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डॉ. अनूप वर्मा ने कहा कि कई लोग गलती या फिर गुस्से में फिनाइल पी लेते हैं। डिटरजेंट पी लेते हैं। इससे पेट को गंभीर नुकसान हो सकता है। पेट की परतों में सुराख हो सकता हैं। ऐसे मरीजों का समय पर इलाज जरूरी है। इसका दवाओं से इलाज संभव है। उन्होंने बताया कि कीटनाशक पीने से भी पेट को नुकसान होता है। कीटनाशक के प्रभाव को कम करने के लिए मुंह के रास्ते पेट तक पाइप डाली जाती है। जिसमें पानी भरा जाता है। जिसे कुछ देर बाद निकाल दिया जाता है। ऐसा तब तक किया जाता है जब तक पानी साफ न निकले। जबकि मिट्टी का तेल (कैरोसिन) पीने ने फेफड़ों को नुकसान होता है। खाने की नली के भी क्षतिग्रस्त होने की आशंका रहती है। उन्होंने बताया कि टॉक्सिकोलॉजी यूनिट में लैब में खून व यूरीन की जांच से जहर के प्रकार का पता लगाया जाता है। जहर ने कितना शरीर पर असर किया है? उसका अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि केजीएमयू में हर दिन जहर या दूसरे घातक पदार्थों को पीने के बाद दो से तीन मरीज आ रहे हैं। जिन्हें मेडिसिन विभाग में भर्ती कर इलाज मुहैया कराया जा रहा है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed