फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow news

Lucknow News: जंबूरी को लेकर 150 स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी लगेगी

Thu, 13 Nov 2025 06:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 06:11 PM IST
विज्ञापन
lucknow news
जंबूरी को लेकर 150 स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी लगेगी
विज्ञापन


50 डॉक्टर होंगे तैनात, तीन पॉली में लगेगी ड्यूटी

माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। भारत स्काउट एवं गाइड की डायमंड जुबली 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी को
लेकर स्वास्थ्य विभाग की तैयारी अंतिम दौर में हैं। अफसरों ने डॉक्टर व
पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी तय कर दी हैं। सीएमओ का कहना है आयोजन स्थल पर
डॉक्टर व स्टाफ की ड्यूटी आगामी 20 नवंबर से लगना प्रस्तावित है।

जंबूरी का आयोजन 23 से 29 नवंबर तक वृंदावन योजना में डिफेंस एक्सपो
क्षेत्र में प्रस्तावित है। जिसमें देश भर से लगभग 30,000 स्काउट-गाइड एवं
यूनिट लीडर्स और 1500 विदेशी प्रतिभागियों के आने की संभावना है। इस बड़े
और अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजन को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तैयारी अंतिम
दौर में हैं। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया डिफेंस एक्सपो में 100 बेड का
अस्थायी अस्पताल बनेगा। इसमें 50 बेड पुरुष व 50 बेड महिला के रहेंगे। इसके
अलावा 15 डिस्पेंसरी बनेगी। जो दिन के वक्त ही एक्टिव रहेंगी। अस्पताल
संचालन के लिए फिजिशियन, सर्जन, आर्थोपैडिक मिलाकर 50 डॉक्टरों की ड्यूटी
लगाई जा रही है। इसके अलावा नर्स, टेक्नीशियन, वार्ड ब्वॉय, फार्मासिस्ट
की संख्या करीब 100 रखी गई है। तीन पॉली में ड्यूटी लगाई जा रही है।
एंबुलेंस रिजर्व में रहेंगी। नजदीक के अस्पताल-संस्थान में आईसीयू
बेड,सामान्य बेड रिजर्व रहेंगे ताकि आपात स्थिति में आसानी से निपटा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed