{"_id":"6909dee963252024ec0cc41e","slug":"lucknow-news-lucknow-news-c-13-1-lko1065-1455723-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: उप्र हेल्थ डैशबोर्ड की रैंकिंग जारी, प्रदेश में लखनऊ को चौथा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: उप्र हेल्थ डैशबोर्ड की रैंकिंग जारी, प्रदेश में लखनऊ को चौथा स्थान
विज्ञापन
उप्र हेल्थ डैशबोर्ड की रैंकिंग जारी, प्रदेश में लखनऊ को चौथा स्थान
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से उप्र. हेल्थ डैशबोर्ड रैंकिंग जारी की गई है। इस रैंकिंग में मंडल में लखनऊ को पहला और प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त हुआ है। मोहनलालगंज ब्लॉक ने मंडल में पहला स्थान हासिल किया है।
सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि हाल में ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से सितंबर माह की उप्र. हेल्थ डैशबोर्ड रैंकिंग जारी की है। इसके लिए सीएमओ ने सभी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी है। बताया कि हर माह यह रैकिंग जारी होती है। हाल ही में जारी रैंकिंग में लखनऊ ने 75 जनपदों में चौथा स्थान हासिल किया है। पहले तीन स्थान पर क्रमशः प्रयागराज, औरैया और हाथरस शामिल हैं। यह रैंकिंग कई स्वास्थ्य सूचकांकों जैसे प्रसव पूर्व जांचें, पूर्ण टीकाकरण, परिवार नियोजन साधनों का वितरण आदि के आधार पर की जाती है। लखनऊ को पूर्ण टीकाकरण और गर्भवस्था के दौरान एचआईवी जांच में शत प्रतिशत अंक मिले हैं। सीएमओ ने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि लखनऊ ने बेहतर प्रदर्शन किया है। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से यह संभव हुआ है। अभी और काम करने की जरूरत है, जिससे कि पहला स्थान हासिल किया जा सके।