फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow news

Lucknow News: निजी अस्पताल में भर्ती बच्चे की डेंगू से मौत, लापरवाही का आरोप

Tue, 28 Oct 2025 05:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 05:59 PM IST
विज्ञापन
lucknow news
निजी अस्पताल में भर्ती बच्चे की डेंगू से मौत, लापरवाही का आरोप
विज्ञापन


- भाई का आरोप इलाज करने वाला डॉक्टर नशे में था, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया

माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। चिनहट स्थित निजी अस्पताल में डेंगू के इलाज दौरान सोमवार देर शाम
बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर नशे में धुत होकर इलाज करने का
आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों
का कहना है इलाज में लापरवाही से बच्चे की जान चली गई। परिजनों ने सीएमओ से
शिकायत की बात कही है।

गोमतीनगर विनीतखंड के रहने वाले सीताराम का बेटा संतोष 11 को बुखार की
शिकायत थी। परिजनों ने पहले नजदीकी क्लीनिक से दवा लिया था। इससे बच्चे को
राहत मिल गई थी। 26 अक्तूबर की शाम बच्चे की सांस फूलने लगी। परिजनों ने
मल्हौर स्थित एमएमसी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जांच के दौरान कार्ड व
एलाइजा जांच पॉजिटिव आई थी। बच्चे की प्लेटलेट्स भी 22 हजार बची थी। इलाज
के बाद बच्चे की हालत में सुुधार नहीं हुआ। हालत बिगड़ने पर सोमवार दोपहर
बच्चे को वेंटीलेटर सपोर्ट पर रखा गया। देर शाम इलाज के दौरान बच्चे की मौत
हो गई। बच्चे की मौत से गुस्साएं परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा
किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन किया। पुलिस ने बच्चे का
पोस्टमार्टम कराया है। वहीं बच्चे के बड़े भाई शिवजी ने डॉक्टर पर नशे में
धुत होकर इलाज किए जाने का आरोप लगाया। परिजनों ने मुकदमा दर्ज किए जाने के
लिए तहरीर दिया है।

डेंगू से बच्चे की मौत होने की जानकारी नहीं है। डेट आडिट कराई जाएगी। जांच
के दौरान अस्पताल में लगे आरोप सही मिले तो संबंधित अस्पताल के खिलाफ
लाइसेंस निरस्त करने संग मुकदमा दर्ज किए जाने की संस्तुति होगी।

डॉ. एनबी सिंह, सीएमओ


परिजन गंभीर हालत में बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया था। इसकी जानकारी
परिजनों को पहले दे दी गई थी। बच्चे की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव थी।
प्लेटलेट्स भी बेहद कम बचे थे। लापरवाही व डॉक्टर के नशे में धुत होकर इलाज
करने के आरोप गलत हैं।

आदित्य, मैनेजर एमएमसी हॉस्पिटल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed