फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow news

Lucknow News: अस्पतालों में आज हाफ दे और संस्थान में बंद रहेगी ओपीडी

Sun, 19 Oct 2025 06:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 06:44 PM IST
विज्ञापन
lucknow news
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

लखनऊ। दीपावली पर सार्वजनिक अवकाश घोषित होने के कारण पीजीआई, केजीएमयू और लोहिया संस्थान में ओपीडी का संचालन नहीं होगा। इमरजेंसी सेवाएं पूर्व की तरह संचालित होती रहेंगी। वही सरकारी अस्पतालों में ओपीडी का संचालन 12 बजे तक किया जाएगा।
केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने बताया कि दीपावली पर सोमवार को ओपीडी बंद रहेगी। ट्रॉमा सेंटर और इमरजेंसी वार्ड पहले की तरह संचालित रहेंगे। इसके बाद मंगलवार से ओपीडी और इमरजेंसी सेवाएं पहले की तरह ही संचालित होंगी। लोहिया संस्थान के प्रवक्ता डॉ. भुवन चंद्र तिवारी ने बताया कि दीपावली पर सिर्फ एक दिन के लिए ओपीडी का संचालन रोका गया है। अगले दिन से पहले की तरह ओपीडी चलेगी। इमरजेंसी सेवाओं में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन

--
अस्पतालों में 12 बजे तक ओपीडी
बलरामपुर अस्पताल के सीएमएस डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी ने बताया कि दीपावली पर सोमवार को राजपत्रित अवकाश घोषित होने के कारण ओपीडी का संचालन 12 बजे तक होगा। इसके अगले दिन मंगलवार को कोई अवकाश नहीं है, इससे ओपीडी पहले की तरह 2 बजे तक चलेगी। इसके बाद 22 और 23 अक्टूबर को अवकाश के चलते ओपीडी 12 बजे तक रहेगी। सिविल अस्पताल की निदेशक डॉ. कजली गुप्ता ने बताया कि अभी गोवर्धन पूजा की छुट्टी की घोषणा शासन के जरिये नहीं हुई है। लिहाजा दीपावली पर सोमवार को 12बजे तक ओपीडी होगी। अगले दिन मंगलवार को पूरे दिन की ओपीडी रहेगी। इसके अलावा लोकबंधु अस्पताल, ठाकुरगंज संयुक्त चिकित्सालय और बीआरडी महानगर सहित अन्य सरकारी अस्पतालों में भी सोमवार को ओपीडी का संचालन 12 बजे तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed