फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow news

Lucknow News: मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं के लिए हेल्पलाइन नंबर 14416 पर कॉल करें

Fri, 10 Oct 2025 07:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 07:41 PM IST
विज्ञापन
lucknow news
मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं के लिए हेल्पलाइन नंबर 14416 पर कॉल करें
विज्ञापन


- विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर हुआ आयोजन, विशेषज्ञों ने साझा की जानकारी

माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बलरामपुर चिकित्सालय के
नर्सिंग कॉलेज में शुक्रवार को मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कार्यशाला हुई।
इसकी अध्यक्षता सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने किया।
सीएमओ ने कहा कि आपदाओं और आपात स्थितियों में जहां शारीरिक, भौतिक व अन्य
चीजों की हानि होती है। वहीं मानसिक स्वास्थ्य पर भी प्रभाव पड़ता है ।
इसका उदाहरण कोविड-19 है। कोविड के बाद मानसिक रोग बढ़े हैं, इसलिए योग,
मेडिटेशन और समय-समय पर डॉक्टर से जांच कराना जरूरी है। वहीं टेली मानस
हेल्पलाइन नंबर 14416 के माध्यम से निःशुल्क मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं
उपलब्ध हैं। इस पर कॉल कर मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं ले सकते हैं ।
नोडल अधिकारी डॉ. निशांत निर्वाण ने मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को बताते
हुआ कहा कि शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य भी उतना ही जरूरी
है। तेज जीवनशैली व प्रतिस्पर्धा के कारण बढ़ रहे तनाव, अवसाद, चिंता जैसी
समस्याओं से लोग ग्रसित हो रहे है। कार्यशाला में डॉ. पी. के. श्रीवास्तव,
डॉ. अभय सिंह, डॉ. गरिमा सिंह और नर्सिंग कालेज की प्रधानाचार्या रागिनी
त्रिवेदी सहित करीब 78 प्रतिभागियों ने इसमें भाग लिया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed