{"_id":"68bec2d96e879f607b093c4d","slug":"lucknow-news-lucknow-news-c-13-1-lko1065-1374603-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: शहर में डेंगू कंट्रोल, मलेरिया अनकंट्रोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: शहर में डेंगू कंट्रोल, मलेरिया अनकंट्रोल
विज्ञापन
शहर में डेंगू कंट्रोल, मलेरिया अनकंट्रोल
- अगस्त माह में मिले 100 से अधिक मरीज, जनवरी से अब तक 396 मरीज मिले
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। शहर में सितंबर माह शुरू होने बाद भी डेंगू अभी कंट्रोल में है। डेंगू के इक्का दुक्का मामले सामने आ रहे हैं मगर मलेरिया अनकंट्रोल है। अस्पतालों में तीन से चार हर दिन नए मामले सामने आ रहे हैं। अगस्त माह में मलेरिया का आंकड़ा सैकड़ा पार गया था। ऐसे में इस माह मलेरिया और भी बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। अफसरों का कहना है मच्छरों की रोकथाम के लिए एंटीलार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है।
बलरामपुर अस्पताल की ओपीडी में जांच के लिए हर दिन 150-200 नमूने आ रहे हैं। इसमें डेंगू के एक ही मामला अभी तक सामने आया था। एलाइजा जांच में वह रिपोर्ट निगेटिव आ गई। बीते माह अस्पताल में हुई जांच में करीब 70 से अधिक मरीज मलेरिया पॉजिटिव आए हैं। सिविल अस्पताल में आंकड़ा 20 के पार था। लोकबंधु में दस मरीज पॉजिटिव मिले हैं। रानीलक्ष्मीबाई, ठाकुरगंज संयुक्त चिकित्सालय, बीआरडी महानगर, रामसागर मिश्रा संयुक्त चिकित्सालय समेत अन्य अस्पतालों का रिकार्ड मिलाकर अगस्त माह में 105 मलेरिया के रोगी मिले हैं। जनवरी से अब तक 396 मलेरिया के रोगी मिले हैं। वहीं डेंगू का आंकड़ा जनवरी से अब तक 108 है। अफसरों का कहना है डेंगू अभी तक पूरी तरह से काबू में है मगर मलेरिया के मरीज लगातार सामने आ रहे हैं। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह का कहना है मलेरिया का प्रकोप अभी तेज है। संवेदनशील इलाकाें में दवाओं का छिड़काव कराया जा रहा है।
अति संवेदनशील इलाकों में हो रहा दवाओं का छिड़काव
सीएमओ डॉ. एनबी सिंह का कहना है बीमारी के लिहाज से अति संवेदनशील इलाकों में दवाओं का छिड़काव कराया जा रहा है ताकि मलेरिया के प्रकोप को रोका जा सके। फैजुल्लगंज, खदरा, इंदिरानगर का लवकुश नगर, ठाकुरगंज के कई संवेदनशील इलाकों में दवाओं का छिड़काव संग लोगों को जागरूक किया जा रहा है।