{"_id":"68bd998086b7ac1534090cac","slug":"lucknow-news-lucknow-news-c-13-1-lko1065-1373954-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: राजधानी के 392 डॉक्टरों को थमाई गई नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: राजधानी के 392 डॉक्टरों को थमाई गई नोटिस
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी के 392 डॉक्टरों को थमाई गई नोटिस
-अगस्त माह में एक भी मरीज का टेली कंसल्टेंसी नहीं किया इलाज, 13 सीएचओ भी शामिल
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। सरकार ई-संजीवनी सेवा को प्रोत्साहित कर रही है मगर सरकारी अस्पतालों के मेडिकल अफसर इसकी अनदेखी कर रहे हैं। अगस्त माह के डाटा से पता चलता है कि अस्पतालों के मेडिकल अफसर (एमओ) और कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर (सीएचओ) ने ई-संजीवनी सेवा से एक भी मरीज का इलाज नहीं किया। इस मामले में लखनऊ मंडल के अपर निदेशक ने छह जिलों के सीएमओ को पत्र लिखकर एमओ व सीएचओ पर कार्रवाई करते हुए प्रोत्साहन राशि रोकने का निर्देश दिया है।
अपर निदेशक का आदेश मिलने के बाद सीएमओ लखनऊ डॉ. एनबी सिंह ने 404 डॉक्टरों से स्पष्टीकरण मांगा है। ई-संजीवनी राष्ट्रीय टेलीमेडिसिन सेवा है जिसके माध्यम से घर बैठे ऑन लाइन विशेषज्ञों से परामर्श लिया जा सकता है। इससे मरीज वीडियो कॉल पर डाक्टर से सलाह ले सकता है। सभी सीएचसी, पीएचसी समेत बड़े सरकारी अस्पतालों को सेवा से जोड़ा गया है। लखनऊ मंडल के अपर निदेशक डॉ. जीपी गुप्ता ने लखनऊ, हरदोई, खीरी, रायबरेली, सीतापुर, उन्नाव के सीएमओ को निर्देश दिया कि अगस्त में ई- संजीवनी सेवा से मरीजों को परामर्श नहीं दिया गया है। इसके लिए सम्बन्धित एमओ व सीएचओ को प्रोत्साहन भत्ता न दिया जाए। सभी को कारण बताओ नोटिस देकर जवाब मांगा जाए।