{"_id":"68baca9234bca5469403c1ed","slug":"lucknow-news-lucknow-news-c-13-1-lko1065-1370048-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: निजी अस्पतालों की निगरानी होगी सख्त, कमेटी बनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: निजी अस्पतालों की निगरानी होगी सख्त, कमेटी बनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी अस्पतालों की निगरानी होगी सख्त, कमेटी बनी
- शासन के निर्देश पर अपर निदेशक लखनऊ मंडल ने बनाई कमेटी, तीन सदस्यीय कमेटी बनी
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। निजी अस्पतालों में कुशल विशेषज्ञ व मैनपॉवर न होने पर उसका संचालन रुकेगा। शासन के निर्देश पर अपर निदेशक लखनऊ मंडल के जरिये तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई। जो निजी अस्पतालों का निरीक्षण करके अपनी रिपोर्ट देगी। मानक पूरे न होने पर अस्पताल पर नकेल कसी जाएगी। अफसरों का कहना है इसक सख्ती से अनुपालन होगा। मानक विहीन अस्पतालों को बंद कराया जाएगा।
राजधानी में करीब एक हजार से अधिक निजी अस्पताल-क्लीनिक व डायग्नोस्टिक सेंटर में सीएमओ के रिकार्ड में पंजीकृत हैं। इनमें कागजों पर एमबीबीएस डॉक्टर का रिकार्ड है। जबकि मरीजों का इलाज दूसरी विधा के डॉक्टर करके उनकी सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं। निजी अस्पतालों में मरीजों के इलाज में लापरवाही काे लेकर शासन सख्त हुआ है। अपर निदेशक लखनऊ मंडल को निजी अस्पतालों में मानक पूरे न होने पर उनके संचालन पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। अपर निदेशक के जरिये सीएमओ आफिस के तीन वरिष्ठ डॉक्टरों को इस जांच के लिए नामित किया है। ये तीन सदस्यीय टीम हर माह निजी अस्पतालों का निरीक्षण करके पूरी रिपोर्ट देगी। अपर निदेशक लखनऊ मंडल डॉ. जीपी गुप्ता ने बताया निजी अस्पतालों की निगरानी सख्त की जाएगी। इसके लिए कमेटी बनी है। जो हर माह अस्पतालों का निरीक्षण करके अपनी रिपोर्ट देगी।