फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LUCKNOW NEWS

Lucknow News: एकेटीयू में बीटेक कोर्स शुरू करने को शासन से हरी झंडी

Wed, 11 Sep 2024 03:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
LUCKNOW NEWS

विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) के सेंटर फॉर एडवांस स्टडीज (कैस) में नए सत्र 2024-25 से बीटेक कोर्स शुरू करने को शासन की हरी झंडी मिल गई है। शासन ने चार ब्रांच में 180 सीट से प्रवेश व पठन-पाठन शुरू करने का आदेश दिया है।



इसके अनुसार, विवि प्रशासन अपने यहां अत्याधुनिक ब्रांच में बीटेक कोर्स की शुरुआत करेगा। इसमें कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में 60, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (एआई-एमएल) में 60, इलेक्ट्राॅनिक्स इंजीनियरिंग (वीएलएसआई डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी) में 30, मैकेनिकल एंड मेकाट्रानिक्स इंजीनियरिंग में 30 सीटें स्वीकृत की गई हैं।
विज्ञापन




प्राविधिक शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव प्रभाकर चंद्र मिश्र की ओर से विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार को पत्र भेजकर बीटेक शुरू करने की अनापत्ति जारी करने की सूचना दी गई है। कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने कहा कि यह हमारे लिए महत्वपूर्ण निर्णय है। विवि प्रशासन काफी दिनों से कैंपस में बीटेक कोर्स शुरू करने की कवायद कर रहा था। हम इन ब्रांच में इंडस्ट्री व स्किल कोर्स को शामिल करते हुए पढ़ाई कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed