फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LUCKNOW NEWS

Lucknow News: जाम में फंसे अफसर तो एडीजी ट्रैफिक उतरे सड़क पर

Sat, 23 Dec 2023 02:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Dec 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
LUCKNOW NEWS
लखनऊ। चिनहट में बृहस्पतिवार देर शाम डीजीपी और शासन के वरिष्ठ अधिकारी जाम में फंस गए। सभी अयोध्या से वापस लौट रहे थे। अफसरों को जाम से निकालने के लिए कमता फ्लाईओवर पर दोनों तरफ ट्रैफिक रोक दिया गया। आननफानन फ्लाईओवर पर लगी बैरिकेडिंग हटाकर किसी तरह अधिकारियों को जाम से निकाला गया। इस घटना को लेकर शासन ने नाराजगी जताई। इसके बाद शुक्रवार को एडीजी ट्रैफिक बीडी पॉल्सन सड़क पर उतरे और जाम के कारणों की समीक्षा की।
विज्ञापन


एडीजी ट्रैफिक शुक्रवार दोपहर एक बजे कमता पहुंचे। यहां ट्रैफिक का काफी दबाव था। इसके बारे में उन्होंने जानकारी ली। एडीसीपी ट्रैफिक अजय कुमार ने अवध बस अड्डे का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि बसों के निकलने के दौरान ट्रैफिक धीमा हो जाता है। हाईकोर्ट ने बस अड्डे को कहीं और स्थानांतरित करने का आदेश दिया है। हालांकि इसको लेकर संबंधित विभाग कोई ठोस रणनीति नहीं बना पा रहा है।
विज्ञापन




कमता तिराहे पर फ्लाईओवर के नीचे तिकोने को छोटा करने पर विचार किया गया। एडीजी ने इस संबंध में एनएचएआई से पत्राचार करने को कहा। इसके बाद वे चिनहट तिराहे पर पहुंचे। तिराहे पर मुख्य मार्ग की सर्विस लेन पर अतिक्रमण देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। सर्विस लेन पर बिजली के खंभे लगे हुए हैं। मुख्य मार्ग और सर्विस लेन के बीच में स्मार्ट सिटी के तहत बनाया गया फुटपाथ सड़क से काफी ऊंचा है। इसके कारण मुख्य मार्ग संकरा हो गया है। एडीजी ट्रैफिक ने इसकी जानकारी उच्चाधिकारियाें को देने के साथ ही समस्या का निस्तारण कराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक घंटे तक चली समीक्षा



एडीजी ने कमता फ्लाईओवर पर दोनों तरफ से यातायात के संचालन की भी समीक्षा की। उन्होंने मातहतों को सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क किनारे गाड़ियों की पार्किंग नहीं होने दें। इसके बाद वे पॉलीटेक्निक चौराहा पहुंचे और यातायात संचालन का निरीक्षण किया। एडीजी ने चौराहे पर बनाए गए फुटओवर ब्रिज की जानकारी ली। चेकिंग के दौरान उन्हें लिफ्ट बंद मिली। एडीजी ने एक घंटे तक यातायात व्यवस्था की समीक्षा की।

जाम के लिए ये जिम्मेदार, इनपर काम की जरूरत



-सड़क पर वाहनों की पार्किंग नहीं होने दें।

सर्विस लेन को खाली कराकर सड़क चौड़ी की जाए।



-सड़क पर अतिक्रमण नहीं होने दिया जाए।

-सड़क किनारे लगे बिजली के खंभों को हटवाया जाए।



साइनेज बोर्ड की संख्या बढ़ाई जाए।

---------------



मंडलायुक्त ने लेसा को पत्र लिखा- सड़कों-फुटपाथों पर लगे खंभों को हटवाएं
एडीजी ट्रैफिक के निरीक्षण के बाद शुक्रवार शाम को मंडलायुक्त ने मुख्य अभियंता लेसा सिस गोमती व ट्रांस गोमती को पत्र लिखा। पत्र के मुताबिक शहर के विभिन्न मार्गों पर बिजली के खंभे लगे हैं। फुटपाथ पर भी खंभे हैं। स्मार्ट सिटी के ट्रैफिक सलाहकार ने इसकी रिपोर्ट दी है। इन खंभों से यातायात बाधित होने के साथ ही सड़कों की सुरक्षा भी प्रभावित हो रही है। फुटपाथ पर अवैध गतिविधियां हो रही हैं। मंडलायुक्त ने एक माह में कार्रवाई रिपोर्ट तलब की है।




वाहनों का दबाव ज्यादा, तलाशे जा रहे विकल्प

संयुक्त पुलिस आयुक्त, कानून-व्यवस्था उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि अयोध्या रोड पर ट्रैफिक का फ्लो बढ़ गया है। दोनों तरफ से वाहनों का दबाव है। इसके लिए विकल्प तलाशे जा रहे हैं। एनएचएआई से भी बात की गई है। सड़क चौड़ी किए जाने से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed