{"_id":"65493389d327901afb0d7544","slug":"lucknow-news-lucknow-news-c-13-1-lko1021-483202-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सांसदों की सीटें बेचने वाले टीटीई की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सांसदों की सीटें बेचने वाले टीटीई की जांच शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गोरखपुर से देहरादून के बीच चलने वाली राप्तीगंगा एक्सप्रेस में सांसदों की सीटें बेचने वाले टीटीई को सस्पेंड कर जांच शुरू कर दी गई है। मंडल प्रशासन की विभागीय जांच में दोषी पाए जाने पर टीटीई पर गाज गिरेगी।
राप्तीगंगा गोरखपुर से रात सवा नौ बजे चलकर रात पौने तीन बजे लखनऊ पहुंचती है। शुक्रवार रात ट्रेन में सलेमपुर के सांसद रवींद्र कुशवाहा, संतकबीरनगर के प्रवीण निषाद, कुशीनगर के विजय कुमार दुबे और बासगांव के कमलेश पासवान ने फर्स्ट एसी कोच ए-1 में 12 सीटें बुक कराई थीं।
ट्रेन में सिर्फ सांसद कमलेश पासवान ही यात्रा कर रहे थे। अन्य सांसद नहीं आए थे। टीटीई प्रशांत श्रीवास्तव की ड्यूटी लखनऊ तक थी। उन्होंने सांसद के नाम से बुक सीटों पर लखनऊ से बोर्डिंग दिखा दी। जब अफसरों को इसकी सूचना मिली तो जांच की गई और मामला उजागर हुआ।
विज्ञापन
जिन सांसदों के नाम पर आरक्षित सीटें थीं, उन पर बेटिकट यात्री सफर कर रहे थे। उनके पास जुर्माने की स्लिप भी नहीं थी। ट्रेन के रामपुर पहुंचने पर यात्रियों से किराया व 10320 रुपये जुर्माना वसूला गया। टीटीई प्रशांत श्रीवास्तव को निलम्बित कर सोमवार को विभागीय जांच शुरू कर दी गई। (माई सिटी रिपोर्टर)