{"_id":"64fe2437ed2bef0d49096f46","slug":"lucknow-news-lucknow-news-c-13-1-lko1021-409185-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indian Railway: हावड़ा, दिल्ली रूट की ट्रेनें कैंसिल, कंफर्म टिकट वाले यात्री भी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indian Railway: हावड़ा, दिल्ली रूट की ट्रेनें कैंसिल, कंफर्म टिकट वाले यात्री भी परेशान
Mon, 11 Sep 2023 03:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Sep 2023 03:25 PM IST
सार
गोरखपुर व वाराणसी में यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के चलते 50 से ज्यादा ट्रेनें रद्द हुई हैं। इससे यात्री परेशान हैं। कंफर्म टिकट होने के बावजूद उन्हें अपनी यात्रा कैंसिल करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हावड़ा, दिल्ली रूट की ट्रेनें कैंसिल होने से सफर पर संकट शुरू हो गया। गिनी-चुनी ट्रेनें ही इन रूटों पर चलने से कंफर्म टिकटों के लिए मारामारी मची हुई है। जिन यात्रियों के पास कंफर्म टिकट थे, ट्रेन रद्द होने से वे परेशान हैं। गोरखपुर व वाराणसी में यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के चलते 50 से ज्यादा ट्रेनें रद्द हुई हैं।
विज्ञापन
तृप्ति भारती पेशे से नर्स हैं। उन्होंने 19 सितंबर को लखनऊ जंक्शन से छपरा के लिए टिकट बुक कराया था। उन्हें थर्ड एसी में कंफर्म सीट मिली थी। पर, वाराणसी में यार्ड के काम के चलते ट्रेन को 19 सितंबर से 14 अक्तूबर तक कैंसिल कर दिया गया। अब तृप्ति के सामने कंफर्म सीट का संकट खड़ा हो गया है। ऐसे ही पूजा सिंह ने लखनऊ जंक्शन-जबलपुर चित्रकूट एक्सप्रेस की थर्ड एसी में पति के साथ टिकट कराया। उनके पास कंफर्म टिकट था, लेकिन ट्रेन कैंसिल होने से वह वेटिंग में आ गईं और मजबूरन उन्हें यात्रा निरस्त करनी पड़ी। तमाम यात्री ऐसी परेशानी का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - योगी बोले, नई बनने वाली हर सड़क की 5 साल हो गारंटी, खराब होने पर निर्माता एजेंसी ही करे पुनर्निर्माण
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - बाराबंकी: लगातार 12 घंटे से हो रही बारिश ने मचाई तबाही, घरों और दुकानों में भरा पानी, कैद हुए लोग, तस्वीरें
तत्काल की सीटों से राहत की उम्मीद
पंजाब, दिल्ली, हावड़ा रूट की ट्रेनों के कैंसिल होने के बाद अब जिन यात्रियों की यात्राएं आवश्यक हैं, वे कंफर्म सीटों के लिए तत्काल के भरोसे सफर करेंगे। इन तीनों रूटों पर लखनऊ से जाने वाली ट्रेनों की ढाई हजार से अधिक तत्काल कोटे की सीटें हैं, जिनकी बुकिंग यात्रा के एक दिन पहले होगी। ऐसे में आरपीएफ की ओर से तत्काल टिकटों में सेंधमारी करने वाले दलालों पर अंकुश लगाने के लिए टीमें गठित कर आरक्षण केंद्रों पर लगाई जाएंगी।