Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LUCKNOW NEWS

Lucknow News: 96 करोड़ की 282 परियोजनाओं से बदलेगा लखनऊ

Sun, 10 Sep 2023 02:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
LUCKNOW NEWS

विज्ञापन
लखनऊ। सुषमा खर्कवाल के महापौर बनने के सौ दिन पूरे होने पर शनिवार को 96 करोड़ रुपये की 282 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया गया। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने झंडी वाला पार्क में आयोजित ''सौ दिन, सौ कदम, लखनऊ नई प्रगति की ओर अग्रसर'' कार्यक्रम में शिलान्यास व लोकार्पण किया।



समारोह में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, लखनऊ नई प्रगति की ओर अग्रसर हो चुका है। महापौर सुषमा खर्कवाल की इन 100 दिनों की मेहनत धरातल पर सफल होती दिखाई दे रही है। 96 करोड़ की 282 परियोजनाएं उसी मेहनत का सफल परिणाम हैं। उन्होंने कहा, नगर निगम आम जनता के साथ मिलकर शहर को सुंदर, स्वच्छ और निर्मल बनाने का काम कर रहा है। सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा, अवनीश कुमार सिंह और पवन सिंह, विधायक नीरज बोरा ने महापौर को इस उपलब्धि पर बधाई दी।
विज्ञापन


हमारा लक्ष्य : जीरो वेस्ट, जीरो टॉलरेंस के साथ विकास



महापौर ने कहा, हमारा लक्ष्य जीरो वेस्ट और जीरो टॉलरेंस के साथ लखनऊ का विकास करना है। शहर को स्मार्ट सिटी बनाना है। विकास कार्यों को गति प्रदान की जाएगी ताकि विकास की दौड़ में लखनऊ पहले प्रथम पायदान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महापौर ने गिनाईं उपलब्धियां



यहां दिखाया जीरो टॉलरेंस

महापौर ने अपनी सौ दिन की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा, तीन माह में 160 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की नगर निगम की 33.85 एकड़ भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। कूड़ा कलेक्शन में लापरवाही बरतने वाली कंपनी ईकोग्रीन को बाहर का रास्ता दिखाया गया।



सफाई पर किया फोकस

महापौर ने कहा, कूड़ा उठान के लिए इस्तेमाल होने वाले वाहनों की मरम्मत में तेजी लाई गई। साॅलिड वेस्ट मैनेजमेंट नीति में ''''वेस्ट टू वेल्थ'''' की रणनीति बनाई गई। 90 नए सीएनजी वाहनों को प्राइमरी कूड़ा कलेक्शन में शामिल किया गया। प्राइमरी कूड़ा कलेक्शन के लिए 1215 नई रिक्शा ट्राॅली, 300 गार्बेज टो साइकिल, 2605 फावड़ी एवं 1000 हत्थू ठेले लिए गए।



कर्मचारियों की सुरक्षा पर दिया ध्यान

8500 सफाई कर्मचारियों का दैनिक वेतन 308 से 388 रुपये किया गया। कूड़ा-मलबा निस्तारण एवं सीवर सफाई कार्य में लगे कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए 4132 सेफ्टी हेलमेट, 4132 सेफ्टी गॉगल एवं 4132 रबर ग्लव्स मंगाए गए।



आमजन के हितों को रखा आगे

नौ क्लीनिकों का जीर्णोद्धार, हाउस टैक्स में छूट बढ़ाने, 500 नए सबमर्सिबल की स्वीकृति, सरकारी पार्किंग में आधा घंटे तक फ्री सुविधा, नगर निगम के टैक्स क्लेक्शन को 550 करोड़ करने का लक्ष्य तय करने, छह स्कूलों को व्यापारियों के गोद लेने को भी उन्होंने अपनी उपलब्धि के तौर पर पेश किया।




रोडमैप भी पेश किया...

स्काई लिफ्ट से मार्ग प्रकाश व्यवस्था सुधरेगी



महापौर ने भविष्य के कामों का रोडमैप भी पेश किया। उन्होंने कहा, मार्ग प्रकाश व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए आठ नई हाइड्रोलिक स्काई लिफ्ट प्लेटफार्म वाले वाहनों की व्यवस्था की जाएगी। सीवर सफाई के लिए डी-सिल्टिंग मशीनों की आपूर्ति, निराश्रित गोवंश के लिए आठ नए कैटल कैचिंग वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे।



33 करोड़ से बनेंगी 124 सड़कें व नालियां

15वें वित्त आयोग एवं नगर निगम विकास निधि से 33 करोड़ से सड़क व नाली के 124 कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई है।

210 करोड़ से फैजुल्लागंज में जलभराव की समस्या होगी दूर



नगर निगम की 23 सड़कों व नालियों की मरम्मत पर 13 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। महापौर ने बताया कि फैजुल्लागंज क्षेत्र में वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या के निराकरण के लिए 210 करोड़ रुपये से ड्रेन का निर्माण कराया जा रहा है। अहिमामऊ में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या भी पाइप ड्रेन का निर्माण कर दूर की जाएगी।



जानकीपुरम में पंपिंग स्टेशन की क्षमता बढ़ाई जाएगी

जानकीपुरम में जलभराव की समस्या दूर करने के लिए पंपिंग स्टेशन की क्षमता बढ़ाई जाएगी। 5.69 करोड़ से 68 कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई है। जलभराव से राहत के लिए 42 नए डी-वाटरिंग पंप लगाए जा रहे हैं। केंद्रीय कार्यशाला की दशा भी सुधारी जा रही है।



आयुष, नंदन व नगर वन बढ़ाएंगे हरियाली

महापौर ने बताया कि लखनऊ शहर को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से मियावाकी पद्धति से पौधरोपण, आयुष वन, नंदन वन, नगर वन विकसित किए जाएंगे। अमौसी, सैंथा,रसूलपुर कायस्थ जैसे गांवों में ग्राम समाज की खाली जमीन पर ग्रीन बेल्ट तैयार किया जाएगा। विभिन्न मार्गों पर भी ग्रीन बेल्ट विकसित किए जाएंगे।




सौंदर्यीकरण पर होगा जोर

निराला नगर फ्लाईओवर से पुरनिया चौराहे तक, पुरनिया चौराहे से बेलीगारद, अलीगंज तक डिवाइडर पर हरियाली की व्यवस्था होगी। सीमेंटेड गमले लगाकर सौंदर्यीकरण किया जाएगा। पुराने पार्कों का जीर्णोद्धार कराने की भी योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed