फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LUCKNOW NEWS

पुलिस के सामने वकीलों की अराजकता : बस में घुसकर बदसुलूकी, कार में बेटी के सामने पिता को पीटा

Wed, 30 Aug 2023 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 10:24 PM IST
विज्ञापन
LUCKNOW NEWS
लखनऊ। पुलिस के सामने वकीलों की भीड़ बवाल करती रही। एक रोडवेज बस में घुसकर चालक को पीटा, यात्रियों से अभद्रता की। इससे बस में बैठीं महिलाएं, युवतियां और बच्चे दहशत में आ गए। बेटी संग कार से जा रहे युवक को भी नहीं छोड़ा। उससे भी मारपीट की। अन्य कई राहगीरों और पुलिसकर्मियों से भी वकीलों का यही रवैया रहा। पुलिस अफसर मूकदर्शक बने रहे। वे सिर्फ समझाने में जुटे रहे। सख्ती नहीं करने की वजह से बवाल होता रहा।
विज्ञापन




वकीलों ने जैसे ही परिवर्तन चौक पर प्रदर्शन शुरू किया, चारों तरफ यातायात पूरी तरह से थम गया। जिसने भी आगे बढ़ने का प्रयास किया, मारपीट कर वकीलों ने उसे खदेड़ दिया। इसी दौरान एक रोडवेज बस वहां पहुंच गई। बस में अधिकतर महिला यात्री मौजूद थीं। एडीसीपी पश्चिम चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि भीड़ बस में घुस गई। बस चालक को पीटने लगे। भीतर बैठे यात्रियों से अभद्रता करने लगे। यात्री चीखने-चिल्लाने लगे। तब पुलिसकर्मी वहां पहुंचे, किसी तरह से उनको बाहर निकाला। वहीं, एक शख्स पत्नी व बेटी के साथ कार से जा रहा था। वकीलों ने उसकी कार रुकवा ली। कार चला रहे शख्स को पीटने लगे। कार में बैठी उनकी बेटी सहम गई। एडीसीपी ने बताया कि कार सवार को किसी तरह से वहां से हटाया गया।
विज्ञापन




...बस बातचीत करते रहे पुलिस अफसर



एक तरफ वकील बवाल कर रहे थे, पुलिसकर्मियों व राहगीरों को पीट रहे थे, अभद्रता कर लोगाें को खदेड़ रहे थे तो दूसरी तरफ पुलिस अफसर सिर्फ उनसे बातचीत कर रहे थे। कोई भी पुलिस अफसर कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। एक तरह से पुलिस अफसर सिर्फ मान-मनौव्वल में लगे थे। पुलिसकर्मियों से मारपीट को लेकर पुलिस बल में काफी नाराजगी दिखी। उनका कहना था कि इस तरह से अगर पुलिसकर्मी पिटते रहेंगे तो ऐसे बवाल का नियंत्रण करना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




जाम से त्रस्त हो गए लोग



प्रदर्शन-बवाल के चलते परिवर्तन चौक, कचहरी के आसपास के इलाके में भयंकर जाम लग गया। लोग कई घंटे तक परेशान रहे। खासकर स्वास्थ्य भवन चौराहे के आसपास का इलाका काफी प्रभावित रहा। पुलिसकर्मी मशक्कत कर किसी तरह से यातायात को सामान्य करने के प्रयास में जुटे रहे।



डीसीपी बोले-इंस्पेक्टर-दरोगा कब पिटे, हमें नहीं पता



डीसीपी पश्चिम राहुल राज ने मामले में बताया कि वह मौके पर ही मौजूद रहे। उनसे जब इस बारे में पूछा गया कि इंस्पेक्टर मदेयगंज व दरोगा से मारपीट की गई तो उनका कहना था कि मुझे इसकी जानकारी नहीं है। कोई तहरीर भी नहीं मिली है। डीसीपी के बयान पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। क्योंकि, सरेराह पूरा बवाल हुआ। पुलिस बल की मौजूदगी रही, लेकिन वह जानकारी से इन्कार करते रहे।




--------------



जनवरी में भी पुलिसकर्मियों से हुई मारपीट में नहीं हुई थी कोई कार्रवाई



इसी साल जनवरी में भी वकीलों व पुलिस के बीच विवाद हुआ था। तब एक महिला सिपाही व अन्य कई पुलिसकर्मियों से मारपीट हुई थी। कई घंटे विवाद चलने के बाद मामले में समझौता हो गया था। कोई कार्रवाई नहीं की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed