{"_id":"64ceb3c63a75ad79b30c7739","slug":"lucknow-news-lucknow-news-c-13-1-lko1021-365118-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: टमाटर के बिना खाने से हो गए हैं बोर तो आज यहां मिलेगा सस्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: टमाटर के बिना खाने से हो गए हैं बोर तो आज यहां मिलेगा सस्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखनऊ। बाजार के महंगे टमाटर से अगर जुबां पर खाने का स्वाद नहीं चढ़ रहा है, तो आज आपके पास सस्ता टमाटर पाने का मौका है। रविवार को सरकारी टमाटर बेचने वालीं मोबाइल वैन शहर में आठ स्थानों पर रहेंगी। वैन दोपहर 12 बजे तक तय स्थान पर पहुंचेंगी। कहां-कहां सरकारी टमाटर मिलेगा, इसकी सूची देखकर ही घर से निकलें।
सरकारी टमाटर की वितरण व्यवस्था देख रही संस्था एनसीसीएफ के एके सिंह ने बताया कि मोबाइल वैन से 70 रुपये किलो कीमत पर टमाटर खरीदा जा सकता है। एक व्यक्ति को अधिकतम दो किलो या मांग ज्यादा होने पर एक किलो टमाटर वैन से दिया जाएगा। उधर, शनिवार को सीतापुर रोड स्थित नवीन मंडी स्थल पर लंबी लाइन लगाकर लोगों ने टमाटर खरीदा।
विज्ञापन
यहां रहेंगी मोबाइल वैन
- नवीन मंडी स्थल सीतापुर रोड के गेट नंबर दो के सामने
- एनसीसीएफ ऑफिस, डी-79, विज्ञानपुरी महानगर।
- सरोजनीनगर में ईएसआईसी हॉस्पिटल के पास
- मुंशी पुलिया पर सेक्टर-19 चौराहे के पास
- फैजुल्लागंज में जगलाल पेट्रोल पंप के पास
- अलीगंज में केंद्रीय भवन के पास
- गोमतीनगर में आंबेडकर पार्क के पास
- महानगर गोल मार्केट में पुलिस चौकी के पास