फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   woman was carrying dead body of her husband on a theliya in mohanlalganj.

Lucknow: ठेले पर पति का शव... पीछे-पीछे पत्नी, जिसने भी देखा ठिठक गया

Mon, 27 Mar 2023 03:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Mon, 27 Mar 2023 03:52 PM IST
सार

पति के इलाज के लिए पैसे नहीं थे। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पत्नी ठेले से शव को वापस ले जा रही थी।

विज्ञापन
woman was carrying dead body of her husband on a theliya in mohanlalganj.
अनीशा को मलाल है कि आर्थिक तंगी के चलते वह पति का इलाज नहीं करा सकी। शव को घर ले जाने के लिए सीएचसी - फोटो : amar ujala

विस्तार

ठेले पर पति का शव...पीछे-पीछे चलती पत्नी...जिसने भी मोहनलालगंज की सड़कों पर ये मार्मिक दृश्य देखा ठिठक गया। लोग सवाल पूछते रहे-कौन हैं ये आपके? क्या शव वाहन नहीं मिला? पत्नी सबको एक जवाब देती रही-हम वहां (सीएचसी पर) बताए हैं। यानी सीएचसी पर हमने कहा, पर वाहन नहीं मिला। शनिवार की इस घटना का रविवार को वीडियो वायरल हो गया। इससे स्वास्थ्य विभाग की जमकर किरकिरी हुई। सीएचसी प्रभारी से लेकर सीएमओ तक मामले पर पर्दा डालने लगे।

विज्ञापन


सीतापुर के महमूदाबाद का रहने वाला पिंटू (60) मोहनलालगंज के शंकरबख्श खेड़ा गांव में कबाड़ का काम करता था। बुधवार को गांव के पास पुलिया से गिरकर वह घायल हो गया था। आर्थिक तंगी के कारण वह दो दिनों तक इलाज के लिए नहीं गया। शनिवार को हालत गंभीर होने पर पत्नी अनीशा उसे अन्य की मदद से ठेलिया पर लादकर सीएचसी लाई। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पत्नी ने शव को घर तक ले जाने के लिए मदद की गुहार लगाई। पर, किसी का दिल नहीं पसीजा। कोई भी मदद के लिए आगे नहीं आया। नतीजा-जिस ठेलिया से उसे अस्पताल लाया गया था, उसी पर शव ले जाया गया। पांच किमी. तक पत्नी पति के शव के पीछे-पीछे पैदल चलती रही।
विज्ञापन


सीएचसी प्रभारी बोले-डॉक्टर ने कहा था, वाहन आने पर शव ले जाइए
सीएचसी प्रभारी डॉ. अशोक का कहना है कि इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने जानकारी दी है कि मरीज की अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो चुकी थी। परिजनों से कहा गया था कि वाहन आ जाए तो शव लेकर जाइए। पर, वे जिस ठेले से आए थे उसी से शव लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार ने वाहन मांगा होता तो मुहैया कराया जाता
सीएमओ डॉ. मनोज का कहना है कि सीएचसी स्तर पर शव वाहन की कोई व्यवस्था नहीं है। तीमारदारों के शव वाहन मांगने पर बड़े अस्पतालों से मुहैया कराया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed