{"_id":"6914cca4547ae285dd08c46d","slug":"lucknow-news-lucknow-news-c-13-1-knp1050-1469533-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आज से 18 नवंबर तक लागू रहेगा डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आज से 18 नवंबर तक लागू रहेगा डायवर्जन
विज्ञापन
लखनऊ। जनजातीय गौरव दिवस पर बृहस्पतिवार से 18 नवंबर तक शहर के कई प्रमुख इलाकों में डायवर्जन लागू रहेगा। यातायात पुलिस ने बुधवार को इस संबंध में डायवर्जन प्लान जारी किया।
1090 चौराहा पर कार्यक्रम के दौरान:
1. डिगडिगा/ताज अंडरपास की तरफ से आने वाला यातायात समतामूलक चौराहा से 1090 की तरफ नहीं जाएगा। ये यातायात समतामूलक चौराहा से बैराज रोड होते हुए पीएनटी बालू अड्डा से डालीबाग तिराहा, सिकंदरबाग चौराहा होकर या आरआर बंधा चौराहा से पेपरमिल तिराहा से सिकंदरबाग चौराहा होते हुए जाएगा।
2. पीएनटी बालू अड्डा से आने वाला यातायात 1090 चौराहा की तरफ नहीं जाएगा। ये यातायात बैराज रोड से समतामूलक चौराहा होते हुए जाएगा।
3. डालीबाग तिराहा की तरफ से जियामऊ मोड़, 1090 चौराहा की तरफ सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा। ये यातायात सिकंदरबाग चौराहा होकर जाएगा।
4. बंदरियाबाग चौराहा की तरफ से आने वाला यातायात गोल्फ क्लब चौराहा, 1090 चौराहा की तरफ प्रतिबंधित रहेगा। ये यातायात बंदरियाबाग चौराहा, डीएसओ चौराहा, हजरतगंज चौराहा होकर जाएगा।
विज्ञापन
5. हजरतगंज चौराहा से पार्क रोड होकर जाने वाला सामान्य यातायात गोल्फ क्बल चौराहा, 1090 चौराहा की तरफ प्रतिबंधित रहेगा। ये यातायात हजरतगंज से सिकंदरबाग चौराहा से पेपरमिल होकर जाएगा।
6. गोमतीनगर/अंबेडकर उद्यान चौराहा से सामाजिक परिवर्तन स्थल ढ़ाल से 1090 चौराहा की तरफ आने वाला यातायात प्रतिबंधित रहेगा। ये यातायात ताज अंडरपास से समतामूलक चौराहा से बैराज रोड या आरआर बंधा होकर जाएगा।
इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान पर कार्यक्रम के दौरान:
1. विजयीपुर अंडरपास की तरफ से सामान्य यातायात इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान चौराहा की तरफ नहीं जाएगा। ये यातायात कमता तिराहा, पॉलीटेक्निक चौराहा या शहीद पथ होकर जाएगा।
2. न्यू हाईकोर्ट मोड़/तिराहा से सामान्य यातायात इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान चौराहा की तरफ नहीं जाएगा। ये यातायात कमता तिराहा, शहीद पथ या पॉलीटेक्निक चौराहा होकर जाएगा।
3. पिकप पुल की तरफ से सामान्य यातायात इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान चौराहा की तरफ नहीं जाएगा। ये यातायात पॉलीटेक्निक चौराहा होकर जाएगा।
4. मेघा मोटर्स तिराहा की तरफ से सामान्य यातायात इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान चौराहा की तरफ नहीं जाएगा। ये यातायात समिट बिल्डिंग तिराहा, विजयीपुर या गोमतीनगर रेलवे स्टेशन मार्ग होते हुए जाएगा।