फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow news

सनसनीखेज वारदात: शराब पीने पर हुआ विवाद, गला दबाकर पति को मार डाला, गिरफ्तार

Sat, 16 Aug 2025 06:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Aug 2025 06:39 PM IST
विज्ञापन
lucknow news
हत्यारोपी सरोजनी देवी
लखनऊ। इंदिरानगर के चांदन में बृहस्पतिवार देर रात सरोजनी देवी ने गला दबा कर पति मौजी लाल (35) की हत्या कर दी। ससुर की तहरीर पर इंदिरानगर पुलिस ने हत्या की एफआईआर दर्ज कर आरोपी सरोजिनी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह के मुताबिक मूलरूप से सीतापुर के मछरेहटा निवासी मौजी लाल चांदन गांव में पत्नी और पिता के साथ रहते थे। वह कबाड़ का काम करते थे। शराब के नशे में वह आए दिन सरोजिनी को पीटते थे। बृहस्पतिवार देर रात वह फिर शराब पीकर घर पहुंचे थे। इस पर उनका पत्नी से विवाद हो गया था। गाली-गलौज के विरोध पर मौजी लाल ने सरोजिनी को पीटना शुरू कर दिया। इस पर आरोपी ने उनकी गला दबा कर हत्या कर दी। इसके बाद वह घर से भाग निकली। घटना की जानकारी अगले दिन मौजी लाल के पिता मेडूलाल को हुई। उन्होंने इंदिरानगर थाने पहुंच कर घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आरोपी की खोजबीन शुरू कर दी। शनिवार दोपहर करीब एक बजे आरोपी को पुलिस ने बजरंग चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। वहीं, मौजी लाल के घरवालों ने सरोजिनी पर किसी और युवक से संबंध होने का भी आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर के मुताबिक आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed