फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LUCKNOW NEWS

Lucknow News: रोड कटिंग पर डीएम सख्त....अधिशासी अभियंता और जेई के खिलाफ कार्रवाई

Wed, 09 Jul 2025 09:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 09:58 PM IST
विज्ञापन
LUCKNOW NEWS
जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर ने अफसरों संग बैठक की
लखनऊ। कार्य पूरा होने के बाद भी सड़कों की मरम्मत न करने पर जिलाधिकारी ने सख्त रुख अपनाया है। एक अधिशासी अभियंता और जेई के के साथ ठेकेदार पर भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। वहीं बारिश की वजह से सितंबर तक रोड कटिंग पर रोक लगा दी है। फिलहाल इसकी सितंबर तक अनुमति नहीं मिलेगी।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को हुई बैठक में पता चला कि काकोरी में दो महीने पहले रोड कटिंग की गई थी लेकिन अब तक उसकी मरम्मत नहीं कराई। इससे लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। डीएम ने एडीएम वित्त एवं राजस्व राकेश सिंह को निर्देशित किया कि वह ईओ काकोरी से रिपोर्ट लेकर अधिशासी अभियंत का स्पष्टीकरण लें। ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करें और भुगतान में भी कटौती करें।
विज्ञापन

सीवर लाइन खोदाई की समीक्षा में पाया गया कि नगर निगम जोन तीन में सीवर लाइन खोदाई का काम कराया गया था। काम पूरा होने के बाद करीब पांच सौ मीटर की सड़क नहीं बनवाई गई। डीएम ने चीफ इंजीनियर नगर निगम से रिपोर्ट लेकर जेई के खिलाफ कार्रवाई करने को कहना है। वहीं डीएम ने निर्देशित किया है कि सीवर लाइन खोदाई के कार्य के दौरान श्रमिकों के लिए जो सेफ्टी प्रोटोकॉल हैं उनका पूरी तरह से पालन कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 ट्यूबवेल के लिए मिली जमीन
बैठक में जल निगम के अफसरों ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र सरोजनीनगर एक व दो में 6 टैंक बनाने का का कार्य प्रक्रिया में है। 29 ट्यूबवेल स्थापना की जानी थी जिसके सापेक्ष 25 ट्यूबवेल के लिए जमीन मिल गई है। 90 फीसदी रोड की भी मरम्मत की जा चुकी है। नगर निगम जोनल अभियंता ने सड़क मरम्मत संतोषजनक न होने की बात बताई गई। इसमें मुख्य अभियंता नगर निगम को निर्देशित किया कि संयुक्त टीम के जरिये जहां जहां रोड कटिंग हुई है उसका सर्वे कर मरम्मत करवाएं।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed