{"_id":"686a7c0cbc6b3c8839031b45","slug":"lucknow-news-lucknow-news-c-13-1-knp1050-1280849-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘राष्ट्र प्रथम’ मंत्र भाजपा की आत्मा: डॉ.राजेश्वर सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘राष्ट्र प्रथम’ मंत्र भाजपा की आत्मा: डॉ.राजेश्वर सिंह
विज्ञापन
डॉ श्यामा प्रसाद की जयंती पर आयोजित संगोष्ठी में शामिल हुए विधायक।
भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर रविवार को बख्शी का तालाब स्थित एक लॉन में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिरकत करते हुए सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने ‘राष्ट्र प्रथम’ की जो विचारधारा दी, वही आज भारतीय जनता पार्टी की मूल आत्मा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता के धरातल पर ही सुनहरे भविष्य की नींव रखना संभव है।
डॉ सिंह ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने ही भारतीय जनसंघ की स्थापना करते हुए दो निशान, दो प्रधान, दो विधान-नहीं चलेंगे का नारा देकर कश्मीर को भारत से पूरी तरह जोड़ने की मांग की। उन्होंने कश्मीर के विशेष दर्जे और परमिट व्यवस्था का विरोध किया। इसी संघर्ष में उन्होंने बलिदान दिया। राजेश्वर सिंह ने कहा कि डॉ. मुखर्जी की दूरदर्शिता आज सिद्ध हुई है। उनकी विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धारा 370 और 35A को समाप्त किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने पौधरोपण किया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष संदीप यादव, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती अंजू रस्तोगी, जिलाध्यक्ष एससी मोर्चा कामता प्रसाद आदि लोग मौजूद रहे।