{"_id":"6519b24984365c5ba409d2d7","slug":"lucknow-news-lover-did-a-murderous-attack-woman-died-grp-registered-a-case-of-murder-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : प्रेमी ने किया था कातिलाना हमला, महिला की मौत, जीआरपी ने दर्ज किया हत्या का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : प्रेमी ने किया था कातिलाना हमला, महिला की मौत, जीआरपी ने दर्ज किया हत्या का केस
Sun, 01 Oct 2023 11:24 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 01 Oct 2023 11:24 PM IST
सार
लखनऊ में बख्शी का तालाब रेलवे स्टेशन पर हुए कातिलाना हमले में घायल महिला की रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। जीआरपी की जांच में खुलासा हुआ कि महिला के प्रेमी ने आपसी विवाद व पैसों के लेनदेन में वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ में बख्शी का तालाब रेलवे स्टेशन पर हुए कातिलाना हमले में घायल महिला की रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। जीआरपी की जांच में खुलासा हुआ कि महिला के प्रेमी ने आपसी विवाद व पैसों के लेनदेन में वारदात को अंजाम दिया था। हत्या का मुकदमा दर्ज कर देर रात आरोपी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
बीकेटी रेलवे स्टेशन पर शनिवार दोपहर प्लेटफार्म नंबर एक पर बैठी महिला पर एक युवक ने ईंट से हमला कर दिया था। ट्रामा में भर्ती महिला की मौत हो गई। चारबाग जीआरपी इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला का नाम सुशीला था। वह फैजुल्लागंज में अकेली किराये के मकान में रहती थी। घरों में खाना बनाने का काम करती थी। उसके पति का निधन हो चुका था। करीब डेढ़ साल से वह इलाकाई निवासी हारुन के संपर्क में थी। उससे उसका प्रेम प्रसंग था। जांच में सामने आया कि युवक महिला से पीछा छुड़ाना चाहता था। इसलिए आए दिन विवाद होता था। पैसों का भी कुछ लेनदेन था। इसी बात को लेकर स्टेशन पर झगड़ा हुआ था। तभी उसने हमला कर दिया था।
विज्ञापन