{"_id":"65a0397c9b5977a09d025653","slug":"lucknow-news-leave-of-all-employees-and-officers-canceled-till-january-26-in-the-state-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : प्रदेश में 26 जनवरी तक सभी कर्मचारियों और अधिकारियों के अवकाश रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : प्रदेश में 26 जनवरी तक सभी कर्मचारियों और अधिकारियों के अवकाश रद्द
Fri, 12 Jan 2024 12:42 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 12 Jan 2024 12:42 AM IST
सार
डीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह और गणतंत्र दिवस के मद्देनजर पुलिसकर्मियों के अवकाश पर रोक लग दी है।
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : Social Media
विस्तार
मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश दुर्गा शंकर मिश्रा ने अयोध्या में प्रस्तावित प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर प्रदेश भर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी कर्मचारियों और अधिकारियों के अवकाश रद्द कर दिए हैं। मुख्यालय से जारी आदेश में कहा गया है कि 26 जनवरी तक कोई भी अवकाश देय नहीं होगा।
विज्ञापन
उधर, डीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह और गणतंत्र दिवस के मद्देनजर पुलिसकर्मियों के अवकाश पर रोक लग दी है। विशेष परिस्थितियों में वरिष्ठ अधिकारी के अनुमोदन के बाद ही छुट्टी की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
आगामी 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह और 26 जनवरी की संवेदनशीलता के दृष्टिगत यह निर्णय लिया गया है। सभी पुलिस कमिश्नर और जिलों के कप्तानों को यह निर्देश दिया भी दिया गया है कि वह दोनों महत्वपूर्ण आयोजनों में तैनात किए गए पुलिसकर्मियों ड्यूटी के लिए भेजना शुरू कर दें।
विज्ञापन