{"_id":"656d86caa21f14b36c01ff77","slug":"lucknow-news-lawyer-riding-a-scooter-died-in-a-road-accident-hit-by-a-speeding-dumper-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : सड़क हादसे में स्कूटी सवार वकील की मौत, तेज रफ्तार डंपर ने मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : सड़क हादसे में स्कूटी सवार वकील की मौत, तेज रफ्तार डंपर ने मारी टक्कर
Mon, 04 Dec 2023 01:29 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 04 Dec 2023 01:29 PM IST
सार
लखनऊ में मडियांव के सीतापुर रोड पर भिठौली क्रासिंग के पास सोमवार को तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार वकील लाल बहादुर को टक्कर मार दी। टक्कर से लाल बहादुर को मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे में वकील की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ में मडियांव के सीतापुर रोड पर भिठौली क्रासिंग के पास सोमवार को तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार वकील लाल बहादुर (55) को टक्कर मार दी। टक्कर से लाल बहादुर को मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद डंपर चालक गाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस से मृतक के परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मडियांव के रायपुर निवासी लालबहादुर (55) वकील है। सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे स्कूटी से घर से कुछ कार्य से जा रहे थे। इसी दौरान आईआईएम रोड की तरफ़ से तेज रफ्तार से आए डंपर ने पीछे से स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद स्कूटी डंपर में फंस गई। जिससे लाल बहादुर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद चालक डंपर छोड़कर मौके से भाग निकला। सूचना पर चौकी इंचार्ज अजीज नगर कर्ण प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डंपर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन