{"_id":"65324d1b6fb453d294052045","slug":"lucknow-news-jmb-terrorist-mufakkir-sent-to-jail-13-youths-summoned-to-ats-headquarters-for-questioning-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : जेएमबी आतंकी मुफक्किर को भेजा गया जेल, 13 युवक पूछताछ के लिए एटीएस मुख्यालय तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : जेएमबी आतंकी मुफक्किर को भेजा गया जेल, 13 युवक पूछताछ के लिए एटीएस मुख्यालय तलब
Sat, 21 Oct 2023 07:28 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sat, 21 Oct 2023 07:28 AM IST
सार
यूपी को दहलाने की साजिश रचने वाले जमात उल मुजाहिदीन बांग्लादेश के आतंकी मुफक्किर उर्फ हमीदुल्ला को यूपी एटीएस ने रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद देर शाम लखनऊ जेल में दाखिल करा दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी को दहलाने की साजिश रचने वाले जमात उल मुजाहिदीन बांग्लादेश के आतंकी मुफक्किर उर्फ हमीदुल्ला को यूपी एटीएस ने रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद देर शाम लखनऊ जेल में दाखिल करा दिया। इससे पहले उसे सहारनपुर ले जाकर दो दर्जन से ज्यादा ठिकानों पर छापा मारा गया, जिसमें तमाम अहम सुराग हाथ लगे है। साथ ही, सहारनपुर के जिन युवाओं को उसने जिहादी गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए बरगलाया था, उनमें से 13 को एटीएस मुख्यालय में पूछताछ के लिए तलब किया गया है।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो मुफक्किर ने वर्ष 2019-20 में सहारनपुर के देवबंद में रहने के दौरान सौ से ज्यादा युवाओं का ब्रेन वॉश किया था। वह युवाओं को जिहादी साहित्य और वीडियो के जरिए भड़काता था। आशंका जताई जा रही है कि इनमें से तमाम युवाओं को हथियार चलाने की ट्रेनिंग भी दी गयी है। जांच में यह भी सामने आया है कि जिहादी साहित्य भोपाल में छपवाने के बाद उसे मदरसों में भी बांटने की साजिश बनाई गयी थी।
विज्ञापन