फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: JCB driver's body lying in tempo for two days, two marks of head injury found

Lucknow News : टेंपो में दो दिन से पड़ा रहा जेसीबी चालक का शव, सिर में मिले चोट के दो निशान

Thu, 08 Jun 2023 07:43 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 08 Jun 2023 07:43 PM IST
सार

इंस्पेक्टर टीबी सिंह के मुताबिक नीरज जेसीबी चालक था। भाई करन ने बताया कि छह जून को घर से मथुरा जाने की बात कहकर निकला था। साथ में 25 हजार रुपये लिए हुए थे। सात जून को कॉल नहीं आया तो मथुरा में कॉल करके परिचित से पूछा तो उसने बताया कि नहीं पहुंचा है।

विज्ञापन
Lucknow News: JCB driver's body lying in tempo for two days, two marks of head injury found
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ में चारबाग स्थित मुसाफिर खाने के पास टेंपों में दो दिन तक सीतापुर के कमलापुर गांव निवासी नीरज(22) युवक का शव पड़ा रहा। स्थानीय लोगों की बृहस्पतिवार को शव पर नजर पड़ी तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया तो सिर में दो चोट मिली। परिजनों ने बताया कि मथुरा जाने के लिए निकला था। ऐसे में हत्या कर शव को फेकने की आशंका जताई है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर टीबी सिंह के मुताबिक नीरज जेसीबी चालक था। भाई करन ने बताया कि छह जून को घर से मथुरा जाने की बात कहकर निकला था। साथ में 25 हजार रुपये लिए हुए थे। सात जून को कॉल नहीं आया तो मथुरा में कॉल करके परिचित से पूछा तो उसने बताया कि नहीं पहुंचा है। इस पर कमलापुर थाने में नीरज की गुमशुदगी दर्ज कराई, लेकिन कोई भी सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


उसने बताया कि बृहस्पतिवार को नाका पुलिस से शव मिलने की सूचना मिली, तो पहुंच कर शिनाख्त की। वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि दो दिन से शव टेंपों में पड़ा हुआ है। बदबू आने पर पुलिस को बताया गया है। वहीं करन ने आरोप लगाया है कि भाई के पास से रुपये गायब हैं। ऐसे में हत्या कर शव को फेक दिया गया है। इंस्पेक्टर के मुताबिक यहां तक कैसे पहुंचा इसके लिए सीसीटीवी फुटेज चेक की जा रही है। नीरज अविवाहित था। घर में पिता रामस्वरूप की मौत हो चुकी है। वहीं मां लीलावती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed