फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow news : Injection given instead of syrup, death of six year old child, complaint of medical store

Lucknow news : सिरप के बजाय थमा दिया इंजेक्शन, छह साल के बच्चे की मौत, मेडिकल स्टोर की शिकायत

Tue, 06 Sep 2022 09:00 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 06 Sep 2022 09:00 PM IST
सार

अनुज जायसवाल ने हुसैनगंज कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उनके भतीजे रेयांश को मलेरिया था। डॉक्टर नेअन्य दवाओं के साथ ही लैरगो सिरप लिखा था। उन्होंने पास के ही मेडिकल स्टोर से सभी दवाएं खरीदीं। मेडिकल स्टोर संचालक ने उनको लैरगो सिरप के बजाय इंजेक्शन थमा दिया।

विज्ञापन
Lucknow news : Injection given instead of syrup, death of six year old child, complaint of medical store
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

चिकित्सा क्षेत्र में लगे गैर-प्रशिक्षितों ने छह साल के बच्चे की जान ले ली। डॉक्टर ने मलेरिया होने पर बच्चे को सिरप लिखा था। मेडिकल स्टोर संचालक ने सिरप के बजाय उसी नाम का इंजेक्शन थमा दिया। इंजेक्शन लगाने वाले व्यक्ति ने भी डोज का अंदाजा लगाए बगैर ही बच्चे को इंजेक्शन लगा दिया, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। पांच दिन के संघर्ष के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

विज्ञापन


पीजीआई क्षेत्र के सरस्वतीपुरम कॉलोनी निवासी अनुज जायसवाल ने हुसैनगंज कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उन्होंने अपने भतीजे रेयांश (6) को हुसैनगंज स्थित नवजीवन चाइल्ड केयर क्लीनिक में डॉ. मुकेश केसरवानी को दिखाया था। रेयांश को मलेरिया था। उन्होंने अन्य दवाओं के साथ ही लैरगो सिरप लिखा था। यह सिरप दिन में 20 मिलीलीटर दिया जाना था, उन्होंने पास के ही मेडिकल स्टोर से सभी दवाएं खरीदीं। मेडिकल स्टोर संचालक ने उनको लैरगो सिरप के बजाय इंजेक्शन थमा दिया। घर जाकर उन्होंने यह इंजेक्शन लगवाया। इंजेक्शन की 20 मिलीलीटर की डोज कमर में देने के बाद ही बच्चे की हालत खराब हो गई है और उसकी सांस रुकने लगी। आनन-फानन वे उसे पास के नर्सिंग होम ले गए। सीपीआर देने के बाद बच्चे की सांस तो वापस आ गई, लेकिन हालत नहीं सुधरी। इसके बाद बच्चे को लेकर वे मेदांता अस्पताल गए। वहां करीब पांच दिन उपचार के बाद पांच सितंबर को उसकी मौत हो गई। घरवालों ने मेडिकल स्टोर के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


बेहद दुखद घटना और गंभीर लापरवाही
यह घटना बेहद दुखद है। दवा के पर्चे पर साफ तौर पर सिरप लिखा था। लैरगो इंजेक्शन दो मिलीलीटर के पैक में ही आता है। मेडिकल स्टोर पर दवा खरीदने के बाद इंजेक्शन लगाने वाले ने भी यह देखने की जरूरत नहीं समझी कि आखिर इतनी डोज कैसे दी जाएगी। इतनी ज्यादा डोज बच्चे के लिए घातक होती है। बच्चे का देहांत होना कई स्तर की लापरवाही का नतीजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. मुकेश केसरवानी, बाल रोग विशेषज्ञ

शिकायत आने पर की जाएगी जांच
इस तरह की शिकायत अभी संज्ञान में नहीं आई है। अगर ऐसा है तो यह गंभीर मामला है। मेडिकल स्टोर पर अनिवार्य रूप से फार्मासिस्ट होना चाहिए। मेडिकल स्टोर पर फार्मासिस्ट न होने की बात साबित होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. मनोज अग्रवाल, सीएमओ

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed