{"_id":"65636aace81e238ea007cc65","slug":"lucknow-news-in-the-assembly-bsp-and-congress-now-got-cabin-instead-of-room-sp-got-bigger-office-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : विधानसभा में बसपा और कांग्रेस को अब कक्ष की जगह केबिन, सपा को बड़ा कार्यालय मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : विधानसभा में बसपा और कांग्रेस को अब कक्ष की जगह केबिन, सपा को बड़ा कार्यालय मिला
Sun, 26 Nov 2023 09:56 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 26 Nov 2023 09:56 PM IST
सार
समाजवादी पार्टी की ओर से विधानसभा और विधान परिषद में उनकी सदस्य संख्या को देखते हुए विधानसभा में बड़ा कक्ष आवंटित करने की मांग की गई थी। सपा की मांग पर विधानसभा सचिवालय ने कांग्रेस के कार्यालय को सपा कार्यालय से जोड़ दिया है।
विज्ञापन
यूपी विधानभवन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा में अब बसपा और कांग्रेस को अब उनकी सदस्य संख्या के लिहाज से कार्यालय कक्ष की जगह केबिन मिलेगा। समाजवादी पार्टी को उनकी सदस्य संख्या के हिसाब से बड़ा कक्ष देने के लिए कांग्रेस के विधानमंडल दल को सपा विधानमंडल दल के कार्यालय में मिला दिया गया है।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी की ओर से विधानसभा और विधान परिषद में उनकी सदस्य संख्या को देखते हुए विधानसभा में बड़ा कक्ष आवंटित करने की मांग की गई थी। सपा की मांग पर विधानसभा सचिवालय ने कांग्रेस के कार्यालय को सपा कार्यालय से जोड़ दिया है। बसपा का दफ्तर भी वापस लिया गया है। विधानसभा सत्र नजदीक होने के चलते सपा कार्यालय में फर्नीचर सहित अन्य व्यवस्थाओं का काम तेजी से चल रहा है। वहीं कांग्रेस और बसपा को फिलहाल एक-एक केबिन आवंटित किया गया है। विधानसभा के अधिकारी ने बताया कि बसपा के मात्र एक और कांग्रेस के दो विधायक हैं इसलिए केबिन दिया गया है।
विज्ञापन
कांग्रेस और बसपा करेंगे कक्ष की मांग
कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना का कहना है कि कमरा छोटा करने के संबंध में जानकारी नहीं है। सर्वदलीय बैठक में तय हुआ था कि कमरे में कुछ काम होना है। कल विधान मंडल भवन में जाएंगे। फिर देखेंगे कि जरूरत के मुताबिक जगह है या नहीं। यदि जगह कम होगी तो विधानसभा अध्यक्ष को अवगत कराया जाएगा। बसपा विधायक उमाशंकर सिंह ने कहा कि इस संबंध में विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात कर कार्यालय आवंटित करने की मांग करेंगे। उन्होंने कहा अभी एक छोटा केबिन दिया गया है।
विज्ञापन
इनका कहना है
बसपा और कांग्रेस से फिलहाल उनके कक्ष लिए गए हैं। दोनों पार्टियों के लिए नया कक्ष आवंटित किया जाएगा। - प्रदीप दुबे, प्रमुख सचिव विधानसभा