{"_id":"6304dc644f5ed751b52a59d8","slug":"lucknow-news-how-will-the-differently-abled-get-admission-in-the-rehabilitation-university-the-university-a","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : पुनर्वास विवि में कैसे मिलेगा दिव्यांगों को प्रवेश, विवि ने मांगा फुल फिट होने का सर्टिफिकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : पुनर्वास विवि में कैसे मिलेगा दिव्यांगों को प्रवेश, विवि ने मांगा फुल फिट होने का सर्टिफिकेट
Tue, 23 Aug 2022 07:27 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 23 Aug 2022 07:27 PM IST
सार
विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा हाल में प्रवेश काउंसिलिंग का कार्यक्रम व इसके लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। प्रवेश काउंसिलिंग 30 अगस्त से शुरू होगी और पहले दिन से बीए में प्रवेश होंगे।
विज्ञापन
admission
विस्तार
डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में यूं तो दिव्यांगों के लिए 50 फीसदी सीटें प्रवेश के लिए आरक्षित हैं लेकिन नए सत्र 2022-23 में उनकी प्रवेश की राह आसान नहीं दिख रही है। क्योंकि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा नए प्रवेश के लिए आने वाले अभ्यर्थियों से अन्य सर्टिफिकेट के साथ-साथ फुल फिट होने का सर्टिफिकेट मांगा है। जिसे लेकर विद्यार्थी काफी पशोपेश व परेशानी में हैं।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा हाल में प्रवेश काउंसिलिंग का कार्यक्रम व इसके लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। प्रवेश काउंसिलिंग 30 अगस्त से शुरू होगी और पहले दिन से बीए में प्रवेश होंगे। इसमें विद्यार्थियों की संख्या काफी है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों में रैगिंग से संबंधित और मेडिकल सर्टिफिकेट भी प्रवेश के समय मांगा गया है। इसमें लिए जारी ड्राफ्ट मेडिकल सर्टिफिकेट में कहा गया है कि विद्यार्थियों को किसी तरह की बीमारी, शारीरिक या मानसिक अक्षमता न हो। आंखें छह बाई छह हो, कलर ब्लाइंड भी न हो।
विज्ञापन
अभ्यर्थियों को मेडिकल ऑफीसर द्वारा जारी सर्टिफिकेट देना होगा। इसे लेकर विद्यार्थी काफी परेशान और भ्रमित हैं। इसके लिए कई विद्यार्थी व उनके अभिभावक परिसर के चक्कर भी काट रहे हैं। हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार यह सामान्य गाइडलाइन है। रजिस्ट्रार अमित कुमार सिंह ने कहा कि यह सर्टिफिकेट सामान्य विद्यार्थियों को देना है न की दिव्यांग विद्यार्थियों को। किंतु इसे दिशा-निर्देश में स्पष्ट करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जल्द ही संशोधित दिशा-निर्देश जारी करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
25 तक अपलोड करने होंगे अभिलेख
डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी सूचना में कहा गया है कि नए सत्र में स्नातक व डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के अभिलेख ऑनलाइन पोर्टल पर 25 अगस्त तक अपलोड कर सकेंगे। बीए, बीकॉम, बीबीए, बीकॉम एलएलबी, बीवीए व पीडीसीडी में प्रवेश के लिए नए आवेदन करने वाले व पूर्व के आवेदक अभ्यर्थी अपनी पात्रता परीक्षा से संबंधित अभिलेख 25 तक अपलोड कर सकते हैं।