फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow news

लखनऊ में 9 अगस्त को बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, जानिए किधर से जा सकेंगे किधर से नहीं

Tue, 09 Aug 2022 02:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Lucknow news
Lucknow news
लखनऊ। राजधानी में 10वीं मुहर्रम के अवसर पर शिया समुदाय की तरफ से निकलने वाले जुलूस के चलते यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। इस मौके पर यातायात को सुगम बनाने के लिए डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी। डीसीपी यातायात गोपाल चौधरी ने बताया कि इस दौरान किसी को यातायात से संबंध में दिक्कत होती हो तो इन नंबरों 6389304141, 6389304242 व 9454405155 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

इधर से नहीं जा सकेंगे
- टूड़ियागंज तिराहा से लाल माधव (हैदरगंज) तिराहे की तरफ।
- कमला नेहरू क्रॉसिंग चौराहे से टूड़ियागंज तिराहे की ओर।
- रकाबगंज पुल चौराहे से नक्खास की तरफ।
- नक्खास तिराहे से टूड़ियागंज की ओर।
- हैदरगंज तिराहे से नक्खास या बुलाकी अड्डा तिराहे की तरफ।
- बुलाकी अड्डा तिराहे से हैदरगंज तिराहा या मिल एरिया तिराहे की ओर।
- मिल एरिया तिराहे से बुलाकी अड्डा या एवरेडी तिराहे की तरफ।
- एवरेडी तिराहे से मिल एरिया या बालाजी मंदिर तिराहे की ओर।
- बालाजी मंदिर तिराहे से एवरेडी या कर्बला तालकटोरा की तरफ।
- आलमबाग से ऐवररेडी तिराहे की ओर।
- विक्रम कॉटन मिल तिराहे से कर्बला तालकटोरा की तरफ।
- ए-ब्लाक राजाजीपुरम तिराहे से कर्बला तालकटोरा की ओर।
- भूसा मंडी तिराहे से एवररेडी तिराहे की तरफ।
- मवैया तिराहे से एवररेडी तिराहे की ओर।
इधर से जा सकेंगे
- यातायात गिरधारी सिंह इंटर कॉलेज से सआदतगंज होकर।
- मेडिकल कॉलेज से चौक व नाका होकर।
- रकाबगंज पुल होकर।
- ऐशबाग होकर जा सकेंगे।
- टिकैत राय तालाब से राजाजीपुरम होकर।
- भूसा मंडी से आलमबाग होकर जा सकेंगे।
- भरतपुरी रोड से राजाजीपुरम की ओर।
- सूर्यनगर राजाजीपुरम से आलमबाग होकर जा सकेंगे।
- लंगड़ा फाटक रेलवे ओवर ब्रिज होकर सूर्यनगर राजाजीपुरम जा सकेंगे।
- राजाजीपुरम आलमनगर रोड होकर।
- ऐशबाग रोड से आलमबाग होकर।
- आलमबाग सूर्यनगर होकर जा सकेंगे।
जानिए किन रास्तों पर है एंट्री या नो-एंट्री
- हजरतगंज की तरफ से आने वाले रोडवेज/सिटी बसें स्मृतिका तिराहे से निशातगंज की तरफ नहीं जा सकेंगी। यह यातायात बंधा रोड, हनुमान सेतु आईटी, कपूरथला, सर्वोदयनगर पुल या दाहिने यू-टर्न लेकर संकल्प वाटिका, समतामूलक गोमतीनगर होकर गंतव्य को जाएंगे।
विज्ञापन

- गोलमार्केट से बादशाह नगर की ओर नहीं जा सकेंगे। यह ट्रैफिक 35वीं वाहिनी पीएसी मुख्यालय होकर जा सकेगा।
- सेंट्रल बैंक तिराहा से रोडवेज/सिटी बसें निशातगंज की ओर नहीं जा सकेंगी। बल्कि यह रोडवेज/सिटी बसें छन्नीलाल चौराहा, वायरलेस चौराहा होते हुए गंतव्य को जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- निशातगंज पुल के नीचे चौराहे से बादशाहनगर की तरफ नहीं जा सकेंगे। यह यातायात गोल मार्केट या निशातगंज पुलिस चौकी होकर गंतव्य को जा सकेगा।
- लेखराज मार्केट तिराहे से बादशाहनगर की ओर नहीं जा सकेंगे। यह ट्रैफिक नीलगिरि, जीटीआई, गोमती नगर होकर गंतव्य को जाएगा।
- कुकरैल बंधा पुल के नीचे तिराहे से बादशाहनगर की तरफ रोकी रहेगी। यह यातायात कुकरैल बंधा तिराहे से दाहिने सर्वोदयनगर पुल चौराहा, पीएसी मुख्यालय होकर दौड़ेगा।
- पोस्ट ऑफिस महानगर (कार्मल) चौराहे से बादशाहनगर की ओर नहीं जा सेकेंगे। यह यातायात पीएसी मुख्यालय या गोलमार्केट होकर गंतव्य को जा सकेगा।
- तेलीबाग पुल से रोडवेज/सिटी बसें तेलीबाग बाजार होकर नहीं जा सकेंगी। बल्कि यह यातायात बंगला बाजार पुल होकर जाएगा।
- सुभानी खेड़ा चौराहे से ट्रैफिक तेलीबाग बाजार की तरफ नहीं जा सकेगा। यह ट्रैफिक सुभानी खेड़ा से दाहिने देवीखेड़ा रोड होकर गंतव्य को जा सकेगा।
इधर से जा सकेंगे
- फैजाबाद रोड, जीटीआई से बादशाह नगर की ओर आने वाली रोडवेज, सिटी बसें जीटीआई चौराहे से 1090 चौराहा होकर जा सकेंगी
- बंधा रोड, हनुमान सेतु, आईटी, कपूरथला, सर्वोदय नगर पुल या दाहिने यू-टर्न कर संकल्प वाटिका, समतामूलक गोमतीनगर होकर ट्रैफिक जा सकेगा।
- 35वीं वाहिनी पीएसी मुख्यालय होकर यातायात जा सकेगा।
- रोडवेज/सिटी बसें छन्नीलाल चौराहा, वायरलेस चौराहा होते हुए रोडवेज, सिटी बसें जा सकेंगी।
- गोलमार्केट या निशातगंज पुलिस चौकी होकर रोडवेज, सिटी बसें जा सकेंगी।
- नीलगिरि, जीटीआई, गोमती नगर होकर रोडवेज, सिटी बसें जा सकेंगी।
- कुकरैल बंधा तिराहे से दाहिने सर्वोदयनगर पुल चौराहा, पीएसी मुख्यालय होकर जा सकेंगे।
- पीएसी मुख्यालय या गोलमार्केट होकर रोडवेज, सिटी बसें जा सकेंगी।
- बंगला बाजार पुल होकर ट्रैफिक जा सकेगा।
- सुभानी खेड़ा से दाहिने देवीखेड़ा रोड होकर यातायात जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed