फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: government transferred fifteen IAS officers, DM of Jaunpur and Baghpat also changed

इधर-उधर : यूपी में पंचायत चुनावों से पहले 15 आईएएस का तबादला, जौनपुर-बागपत के डीएम भी बदले

Sat, 16 Jan 2021 10:59 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ। Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 16 Jan 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Lucknow News: government transferred fifteen IAS officers, DM of Jaunpur and Baghpat also changed
तबादले - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनावों से पहले ब्यूरोक्रेसी में बदलाव की कार्यवाही शुरू हो गई है। शासन ने शनिवार देर रात 15 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए। इनमें जौनपुर व आगरा में नए जिलाधिकारी तथा चित्रकूट, अलीगढ़, आगरा व विंध्याचल मंडल में नए मंडलायुक्त की तैनाती कर दी गई है। मनीष वर्मा जौनपुर व राजकमल यादव बागपत के नए डीएम बनाए गए हैं।

विज्ञापन


शासन ने पिछले दिनों विशेष सचिव से सचिव व आयुक्त स्तर पर पदोन्नति पाए 2005 बैच के आईएएस अधिकारी दिनेश कुमार सिंह व योगेश्वर राम मिश्र को मंडलायुक्त के पद पर नई तैनाती दी है। जौनपुर के डीएम दिनेश को चित्रकूट धाम मंडल का आयुक्त बनाया गया है, जबकि पदोन्नति के समय से ही प्रतीक्षारत योगेश्वर राम को विंध्याचल धाम मंडल का आयुक्त बनाया गया है।
विज्ञापन


सचिव चिकित्सा शिक्षा अमित गुप्ता को आगरा मंडल का आयुक्त और चित्रकूटधाम मंडल के आयुक्त गौरव दयाल को अलीगढ़ मंडल का आयुक्त बनाया गया है।

जौनपुर में रिक्त हुए डीएम के पद पर विशेष सचिव बेसिक शिक्षा मनीष वर्मा की तैनाती की गई है। इसी तरह डीएम बागपत के पद पर विशेष सचिव आयुष राजकमल यादव को भेजा गया है। बागपत की डीएम शकुंतला गौतम को हटाकर निदेशक स्थानीय निकाय के पद पर तैनाती दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : पूर्व शिक्षक एमएलसी ओपी शर्मा का निधन, 48 साल तक मेरठ-सहारनपुर शिक्षक सीट पर किया राज 

गोठलवाल सचिव औद्योगिक विकास, प्रीति सचिव खाद्य रसद शासन ने जल निगम के एमडी व सचिव नगर विकास विकास गोठलवाल को सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास के पद पर तैनाती दी है। आगरा के मंडलायुक्त अनिल कुमार-तृतीय को जल निगम का प्रबंध निदेशक व सचिव नगर विकास बनाया गया है। 

आयुक्त विंध्याचल धाम मंडल प्रीती शुक्ला को सचिव खाद्य रसद जबकि अलीगढ़ के मंडलायुक्त गौरीशंकर प्रियदर्शी को सचिव चिकित्सा शिक्षा बनाया गया है। निदेशक स्थानीय निकाय डॉ. काजल को विशेष सचिव बेसिक शिक्षा के पद पर भेजा गया है।

प्रतीक्षारत संजय सचिव वित्त बने, शिवाकांत को अल्पसंख्यक में तैनाती सहारनपुर के मंडलायुक्त पद से नवंबर-2020 में हटाए जाने के बाद से ही प्रतीक्षारत संजय कुमार को सचिव वित्त बनाया गया है। पिछले साल अक्तूबर में लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद से हटाए गए शिवाकांत द्विवेदी को विशेष सचिव अल्पसंख्यक कल्याण के पद पर तैनाती दी गई है।

शासन ने एमडी पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम वंदना वर्मा की तैनाती में मामूली फेरबदल किया है। उन्हें निदेशक पिछड़ा वर्ग कल्याण के पद पर नियमित तैनाती देते हुए एमडी पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार दे दिया गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed