फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Government accused of conspiracy in Atiq-Ashraf murder case, case registered

Lucknow News : अतीक-अशरफ हत्याकांड में सरकार पर साजिश का लगाया आरोप, साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज

Tue, 25 Apr 2023 08:04 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 25 Apr 2023 08:04 PM IST
सार

ट्वीट में ये दावा किया गया है कि वीडियो बयान देने वाला शख्स मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष हाफिज नूर अहमद अजहरी हैं। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात को आरोपी बनाया है।

विज्ञापन
Lucknow News: Government accused of conspiracy in Atiq-Ashraf murder case, case registered
अतीक और अशरफ। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माफिया अतीक अहमद और अशरफ हत्याकांड पर सवाल उठा इसमें सरकार की साजिश होने का दावा कर वीडियो बयान जारी करने वाले एक शख्स पर साइबर क्राइम थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। एक ट्वीट को संज्ञान में लेकर पुलिस ने ये कार्रवाई की है। ट्वीट में ये दावा किया गया है कि वीडियो बयान देने वाला शख्स मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष हाफिज नूर अहमद अजहरी हैं। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात को आरोपी बनाया है।

विज्ञापन


रोहित त्रिपाठी नाम के ट्विटर हैंडल से 18 अप्रैल की रात 10:22 बजे वीडियो के साथ एक ट्वीट किया गया था। वीडियो दिख रहा शख्स कहता सुनाई दे रहा है कि अतीक और अशरफ को योगी जी ने अपराधियों से मरवाया। इसमें सरकार की साजिश है।
विज्ञापन


ट्वीट में दावा किया गया है कि बयान देने वाले बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष हैं। ट्वीट पर यूपी पुलिस को टैग कर कार्रवाई की मांग की गई थी। जिसको संज्ञान में लेते हुए साइबर क्राइम थाने के दरोगा रवि ने तहरीर देकर ट्वीट को आधार बनाकर आईटी एक्ट व समुदायों के बीच घृणा पैदा कर भड़काने की धारा में केस दर्ज कराया है। साइबर एक्सपर्ट प्रकरण की जांच कर रहे हैं। अफसरों का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed