फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Girl dies after falling from roof in suspicious condition, married woman also dies

Lucknow News : गला दबाकर की पत्नी की हत्या, शव छोड़ भाग गया पति, संदिग्ध हालत में छत से गिरकर युवती की मौत

Sun, 03 Dec 2023 08:03 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 03 Dec 2023 08:03 PM IST
सार

दहेज की लालच में पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को आंगन में छोड़कर भाग निकला। पड़ोसियों ने खबर मायके वालों को दी, तब घटना का पता चला। मृतका की मां ने पति सहित छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन
Lucknow News: Girl dies after falling from roof in suspicious condition, married woman also dies
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दहेज की लालच में पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को आंगन में छोड़कर भाग निकला। पड़ोसियों ने खबर मायके वालों को दी, तब घटना का पता चला। मृतका की मां ने पति सहित छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि गाड़ी और मकान की मांग पूरी न होने पर उनकी बेटी की हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


गोमतीनगर के भीमनगर की रहने वाली मरियम (21) की शादी डेढ़ साल पहले उजरियांव के रहने वाले ऑटो चालक फरहान से हुई थी। उनके एक चार माह का बच्चा भी है। मरियम के मामा के मुताबिक शनिवार रात उन लोगों को भांजी के ससुराल के पड़ोसियों ने जानकारी दी कि उनकी भांजी की मौत हो गई है। वह लोग बेटी के ससुराल पहुंचे तो ससुराल वाला कोई नहीं मिला। मरियम आंगन में पड़ी थी। वह लोग मरियम को राम मनोहर लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


गोमतीनगर पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मरियल की गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। मरियम की मां महर जहां ने दामाद फरहान, उसके पिता अयाज अहमद, सास, ननद रेशमा, फिजा और चचिया ससुर के खिलाफ गोमतीनगर थाने में दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि शादी के बाद से पति व ससुराल वालों ने चार पहिया गाड़ी एवं मकान को लेकर उनकी बेटी को प्रताड़ित करते थे। मांग पूरी न होने पर उन लोगों ने बेटी की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छत से गिरने की मिली थी सूचना
एडीसीपी पूर्वी अली अब्बास ने बताया कि मरियम की हत्या के मामले में छानबीन में इस बात का पता चला है कि फरहान ने डेढ़ साल पहले मरियम से प्रेम-विवाह किया था। इस बात से फरहान के परिजन नाराज थे और उसको घर से बेदखल कर दिया था। इसके बाद फरहान पत्नी के साथ अलग रहने लगा था। शनिवार रात पुलिस को सूचना मिली थी कि मरियल छत से गिर गई है। पुलिस मौके पर पहुंची तो छत से गिरने के कोई साक्ष्य नहीं मिले।

उधर, लखनऊ में महानगर के उमराव हाता की रहने वाली नाज बानो (22) रविवार सुबह छत पर गई थी। थोड़ी देर बाद जब उसका पिता नईम कमरे से बाहर निकाला तो देखा कि बेटी फर्श पर मरणासन्न हालत में पड़ी है। परिजन उस को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची चौक पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पहले परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए भी राजी नहीं थे। नाजबानो के भाई फहीम ने बताया कि बहन कुछ दिनों से गुमसुम रहती थी।

उधर, गोमतीनगर इलाके में एक विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पति और ससुराल वालों पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि वह लोग गाड़ी और मकान की मांग को लेकर उसको प्रताड़ित कर रहे थे।


गोमतीनगर के भीमनगर की रहने वाली मरियम (21) की शादी डेढ़ साल पहले उजरियांव के रहने वाले ऑटो चालक फरहान से हुई थी। उनके एक चार माह का बच्चा भी है। मरियम के मामा के मुताबिक शनिवार रात उन लोगों को भांजी के ससुराल के पड़ोसियों ने जानकारी दी कि उनकी भांजी की मौत हो गई है। वह लोग बेटी के ससुराल पहुंचे तो ससुराल वाला कोई नहीं मिला। वह लोग मरियम को राम मनोहर लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची गोमतीनगर पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मरियम की मांमहर जहां ने दामाद फरहान, उसके पिता अयाज अहमद, सास, ननद रेशमा, फिजा और चचिया ससुर के खिलाफ गोमतीनगर थाने में दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि शादी के बाद से पति व ससुराल वालों ने चार पहिया गाड़ी एवं मकान को लेकर उनकी बेटी को प्रताड़ित करते थे। मांग पूरी न होने पर उन लोगों ने बेटी की हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मरियम की मौत हैगिंग आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed