फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Gas cylinder explodes, house destroyed, condition of one critical

Lucknow News : धमाके साथ फटा गैस सिलिंडर, जमींदोज हो गया मकान, एक की हालत गंभीर, शरीर का कुछ हिस्सा झुलसा

Tue, 18 Apr 2023 12:29 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 18 Apr 2023 12:29 AM IST
सार

परिजनों ने बताया कि चाय बनाते समय सिलिंडर फटा था। हालांकि कुछ लोगों का कहना था कि उन्होंने धमाके की आवाज नहीं सुनी। मकान ढहने की आवाज सुनाई दी थी। हालांकि अधिकतर लोगों का कहना था कि धमाका बहुत तेज हुआ था। जिससे दहशत फैल गई।

विज्ञापन
Lucknow News: Gas cylinder explodes, house destroyed, condition of one critical
लखनऊ में धमाके साथ फटा गैस सिलिंडर - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ में माल कस्बे के आउमामऊ गांव में सोमवार शाम एक मकान में गैस सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गया। मकान भी भरभराकर जमींदोज हो गया। मलबे में दबकर व आग में झुलसकर दो सगे भाई घायल हो गए। एक की हालत गंभीर है। ट्रामा में दोनों का इलाज जारी है। उनके माता-पिता को मामूली चोटें आई हैं।

विज्ञापन


गांव में शिव कुमार सिंह परिवार समेत जय मां चंद्रिका देवी इंटर कॉलेज के पास स्थित बाग में मकान में रहते हैं। सोमवार शाम करीब पांच बजे धमाके के साथ गैस सिलिंडर फट गया। हादसा देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे। एक एक कर सभी को बाहर निकाला। हादसे में शिव कुमार के बेटे इंद्रेश सिंह व राकेश कुमार सिंह जख्मी हो गए। शिवकुमार व उनकी पत्नी को मामूली चोटें आईं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचीघ्राकेश व इंद्रेश को ट्रामा में भर्ती कराया। एडीसीपी पश्चिम चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि जांच में सिलिंडर फटने से हादसा होने की पुष्टि हुई है। मकान भी कमजोर था। सिलिंडर फटने से दोनों युवक झुलसे और ऊपर से मलबा गिरने से चोटिल हो गए। इलाज जारी है। दोनों के हाथ पैर के साथ शरीर के कई हिस्सों में गहरी चोट आई हैं।
विज्ञापन


चाय बनाते वक्त हुआ हादसा
परिजनों ने बताया कि चाय बनाते समय सिलिंडर फटा था। हालांकि कुछ लोगों का कहना था कि उन्होंने धमाके की आवाज नहीं सुनी। मकान ढहने की आवाज सुनाई दी थी। हालांकि अधिकतर लोगों का कहना था कि धमाका बहुत तेज हुआ था। जिससे दहशत फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विस्फोटक की पुष्टि नहीं, फोरेंसिक की मुहर
पुलिस ने फोरेंसिक टीम से घटना स्थल की जांच कराई। फोरेंसिक टीम ने पुलिस को जानकारी दी कि घटनास्थल पर किसी भी तरह के विस्फोटक की पुष्टि नहीं हुई है। परिजनों ने जो सिलिंडर फटने की बात बताई है वही सही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed