फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Gang war likely to increase in western UP as Baddo's role in Jeeva's murder comes to the fore

Lucknow News : जीवा की हत्या में बद्दो की भूमिका सामने आने से पश्चिमी उप्र में गैंगवार बढ़ने के आसार

Sun, 03 Sep 2023 10:31 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 03 Sep 2023 10:31 PM IST
सार

जीवा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट द्वारा अदालत में दाखिल की गई चार्जशीट में दिए गए तथ्य चौंकाने वाले हैं। इसमें बदन सिंह बद्दो को साजिशकर्ता करार दिया गया है।

विज्ञापन
Lucknow News: Gang war likely to increase in western UP as Baddo's role in Jeeva's murder comes to the fore
माफिया बदन सिंह उर्फ बद्दो

विस्तार

माफिया संजीव महेश्वरी उर्फ जीवा की हत्या में बद्दो की भूमिका का खुलासा होने से पश्चिमी उप्र में तीनों माफिया के समर्थकों के बीच गैंगवार बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है। फिलहाल, इसे ध्यान में रखकर एसटीएफ की पश्चिमी यूपी की यूनिटों को सतर्क रहने को कहा गया है।

विज्ञापन


दरअसल, जीवा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट द्वारा अदालत में दाखिल की गई चार्जशीट में दिए गए तथ्य चौंकाने वाले हैं। इसमें बदन सिंह बद्दो को साजिशकर्ता करार दिया गया है। पश्चिमी उप्र के अंडरवर्ल्ड के समीकरणों पर नजर डालें, तो जीवा की हत्या कराने में बद्दो के साथ सुशील मूंछ की संलिप्तता की आशंका भी जताई जा रही है। दरअसल, पश्चिमी उप्र के अंडरवर्ल्ड में बद्दो और सुशील मूंछ का ही सालों से वर्चस्व रहा है। 
विज्ञापन


दोनों ने एक-दूसरे के दुश्मनों को ठिकाने लगाने में मदद की, जिससे उनका खौफ बढ़ता चला गया। दोनों को संजीव महेश्वरी उर्फ जीवा के अलावा मुजफ्फरनगर के भूपेंद्र बाफर ने चुनौती दी और उनके गैंग के कई सदस्यों को ठिकाने लगाते रहे। भूपेंद्र बाफर भी कभी सुशील मूंछ का गहरा दोस्त था, हालांकि बाद में जमीन और हथियार का कारोबार उनके बीच दुश्मनी का सबब बन गया। इसके बाद वह बद्दो का भी दुश्मन बन गया। इसी तरह जीवा ने भी दोनों के कारोबार में दखल देना शुरू कर दिया था, यह बात बद्दो को नागवार गुजरी थी, जिसके बाद उसने कई बार जीवा की हत्या की योजना भी बनाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed