{"_id":"63c0267657da8010f9272f58","slug":"lucknow-news-fruit-vegetable-and-flower-exhibition-will-be-held-at-raj-bhavan-from-17-to-19-february","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : 17 से 19 फरवरी तक राजभवन में लगेगी फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : 17 से 19 फरवरी तक राजभवन में लगेगी फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी
Thu, 12 Jan 2023 08:55 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 12 Jan 2023 08:55 PM IST
सार
प्रतियोगिता का पंजीकरण 16 जनवरी से 02 फरवरी तक वेबसाइट पर कराया जा सकेगा। उद्यानों एवं गृहवाटिकाओं तथा खिड़की, दरवाजों की औद्यानिक सजावट के परिणाम का कार्य निर्णायक मंडल द्वारा 4 व 5 फरवरी, 2023 को किया जाएगा।
विज्ञापन
राजभवन ( फाइल फोटो )
- फोटो : amar ujala
विस्तार
प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन 17 से 19 फरवरी राजभवन प्रांगण होगा। उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण के निदेशक डा. आरके तोमर ने बताया कि प्रदर्शनी को आकर्षक बनाने के लिए किसानों, उद्यमियों एवं पुष्पप्रेमियों को इससे जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
निदेशक के मुताबिक प्रदर्शनी में सर्वाधिक अंक के रूप में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले तथा प्रत्येक क्लास में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार के रूप में नकद धनराशि से भी पुरस्कृत किया जाएगा। उद्यानों, गृहवाटिकाओं खिड़की, दरवाजों की औद्यानिक सजावट आदि की प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
विज्ञापन
प्रतियोगिता का पंजीकरण 16 जनवरी से 02 फरवरी तक वेबसाइट http://upflowershow.in पर कराया जा सकेगा। उद्यानों एवं गृहवाटिकाओं तथा खिड़की, दरवाजों की औद्यानिक सजावट के परिणाम का कार्य निर्णायक मंडल द्वारा 4 व 5 फरवरी, 2023 को किया जाएगा।
विज्ञापन