फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Fraudster cheated 15 lakhs by pretending to be Chief Secretary's PO

Lucknow News : सुशांत गोल्फ सिटी में मुख्य सचिव का पीओ बता जालसाज ने ठगे 15 लाख

Wed, 01 Nov 2023 05:25 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 01 Nov 2023 05:25 PM IST
सार

लखनऊ में सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में खुद को मुख्य सचिव का पीओ बताकर जालसाज ने दो भाइयों से सरकारी नौकरी व आवास के नाम 15 लाख रुपये की ठगी कर ली।

विज्ञापन
Lucknow News: Fraudster cheated 15 lakhs by pretending to be Chief Secretary's PO
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लखनऊ में सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में खुद को मुख्य सचिव का पीओ बताकर जालसाज ने दो भाइयों से सरकारी नौकरी व आवास के नाम 15 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने सोमवार को सुशांत गोल्फ सिटी थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन


अमेठी जनपद निवासी रामसूरत पांडेय व उनके भाई कृपा शंकर पांडेय अहिमामऊ में किराये के मकान में रहकर लूलू मॉल में नौकरी करते हैं। रामसूरत के मुताबिक कुछ दिन पहले उनकी मुलाकात मॉल में खरीदारी करने आए गोविंद कुमार शुक्ला से हुई थी। आरोपी ने उन्हें व उनके भाई को खुद को मुख्य सचिव का पीओ बताते हुए सरकारी सफाई कर्मचारी की नौकरी व आवास दिलाने का झांसा दिया था। 
विज्ञापन


झांसे में आकर पीड़ित ने आरोपी को 15 लाख रुपये दे दिए। मगर, पीड़ित व उसके भाई को न नौकरी मिली और न ही जालसाज ने रुपये लौटाए। दबाव बनाने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed