{"_id":"6399f3440bbae56cc60f55f5","slug":"lucknow-news-fraud-of-three-lakh-91-thousand-on-the-pretext-of-selling-car-and-buying-washing-machine-on-olx","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : ओएलएक्स पर कार बेचने व वॉशिंग मशीन खरीदने का झांसा देकर तीन लाख 91 हजार की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : ओएलएक्स पर कार बेचने व वॉशिंग मशीन खरीदने का झांसा देकर तीन लाख 91 हजार की ठगी
Wed, 14 Dec 2022 09:31 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 14 Dec 2022 09:31 PM IST
सार
विकासनगर के विष्णुपुरी के सुशांत वर्मा ने ओएलएक्स पर कार बिक्री का विज्ञापन देखकर दिए नंबर पर कॉल की। कॉल रिसीव करने वाले मिथुन सिंह ने बताया कि वह एमपी जबलपुर में सेना में हवलदार है।
विज्ञापन
Fraud
विस्तार
ओएलएक्स पर कार का विज्ञापन देकर ठग ने विकासनगर के सुशांत वर्मा से 2.56 लाख रुपये ऐंठ लिए। इसके अलावा वॉशिंग मशीन खरीदने का झांसा देकर महिला के खाते से साइबर ठग ने 1.35 लाख रुपये उड़ा दिए।
विज्ञापन
विकासनगर के विष्णुपुरी के सुशांत वर्मा ने ओएलएक्स पर कार बिक्री का विज्ञापन देखकर दिए नंबर पर कॉल की। कॉल रिसीव करने वाले मिथुन सिंह ने बताया कि वह एमपी जबलपुर में सेना में हवलदार है। कार का सौदा 3.10 लाख में तय हुआ और पांच हजार रुपये सिक्योरिटी मनी के रूप में बताए गए खाते में भेज दिए। इसके बाद बातों में उलझाकर जालसाज ने कई बार में 2.56 लाख रुपये ऐंठ लिए।
विज्ञापन
उधर, मानकनगर की एकता चांदनी ने ओएलएक्स पर वॉशिंग मशीन बिक्री का विज्ञापन दिया था। यह देखकर सोमवार की रात एक अंजान नंबर से कॉल आई। कॉलर ने वॉशिंग मशीन खरीदने की इच्छा जताई और खाता नंबर दिया। इसके बाद आई मोबाइल-पे से पेमेंट की बात कहकर एकता के खाते से 1.35 लाख रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन