{"_id":"656881a0531f645679025f65","slug":"lucknow-news-four-delivery-boys-ran-away-with-goods-worth-rs-13-lakh-from-the-company-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : कंपनी से 13 लाख का सामान लेकर चार डिलीवरी बॉय भागे, ग्राहकों का सामान भी किया गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : कंपनी से 13 लाख का सामान लेकर चार डिलीवरी बॉय भागे, ग्राहकों का सामान भी किया गायब
Thu, 30 Nov 2023 06:07 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 30 Nov 2023 06:07 PM IST
सार
ऑनलाइन बुक सामान की डिलीवरी करने वाली कंपनी के चार डिलीवरी बॉय पर 13 लाख रुपये कीमत के सामान हड़पने का केस सरोजनीनगर थाने में दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑनलाइन बुक सामान की डिलीवरी करने वाली कंपनी के चार डिलीवरी बॉय पर 13 लाख रुपये कीमत के सामान हड़पने का केस सरोजनीनगर थाने में दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
कंपनी के नोडल ऑफिसर रामसागर सिंह के मुताबिक कंपनी का व्यवसाय ई- कार्ट के माध्यम से संचालित होता है। कंपनी का दफ्तर सरोजनीनगर के ट्रांसपोर्टरनगर इलाके में है। कंपनी पूरे प्रदेश में ग्राहकों के ऑनलाइन खरीदे गए सामान की डिलीवरी करती है। उनका आरोप है कि डिलीवरी एजेंट मथुरा निवासी धीरज सिंह, फर्रूखाबाद निवासी कौशल कुमार पांडेय, बदायूं निवासी रामकृष्ण और फर्रूखाबाद निवासी गोविंद ने हब से 13 लाख रुपये कीमत का सामान चोरी कर लिए। चोरी किए गए सामान में आईफोन, घड़ी और इयरपोड्स शामिल है।
विज्ञापन
इसके अलावा आरोपियों ने ग्राहकों के वापस किए गए सामान को बदलकर उसकी जगह पत्थर और साबुन जैसी वस्तुएं रहकर कंपनी को वापस कर दी। शिकायत सामने आने पर छानबीन और जांच की गई तो आरोपियों की हरकत के बारे में पता चला। लाखों की हेराफेरी कर सभी आरोपी काम छोड़कर भाग निकले। बुधवार को रामसागर सिंह की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ सरोजनीनगर थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन