{"_id":"6329e5355de97e61277e12f4","slug":"lucknow-news-former-vice-chancellor-prof-disciplinary-action-exercise-started-on-mirza","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : पूर्व कुलपति प्रो. मिर्जा पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की कवायद शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : पूर्व कुलपति प्रो. मिर्जा पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की कवायद शुरू
Tue, 20 Sep 2022 09:37 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 20 Sep 2022 09:37 PM IST
सार
इस मामले में शासन द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में मंगलवार को कार्य परिषद ने अनियमितताओं के संबंध में गठित जांच रिपोर्ट पर कार्रवाई के लिए अनुशासन समिति का गठन किया गया। यह समिति शासन द्वारा प्राप्त जांच रिपोर्ट पर आगे की कार्यवाही करेगी।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. माहरूख मिर्जा द्वारा की गई अनियमितताओं के मामले में अनुशासनात्मक कार्रवाई की कवायद शुरू कर दी गई है। इस मामले में शासन द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में मंगलवार को कार्य परिषद ने अनियमितताओं के संबंध में गठित जांच रिपोर्ट पर कार्रवाई के लिए अनुशासन समिति का गठन किया गया। यह समिति शासन द्वारा प्राप्त जांच रिपोर्ट पर आगे की कार्यवाही करेगी।
विज्ञापन
कुलपति प्रो. एनबी सिंह की अध्यक्षता में हुई कार्य परिषद की बैठक में उक्त के अतिरिक्त कुछ शिक्षकों की नियुक्ति अर्हताओं, योग्यता व लेखाकार के संबंध में भी एक-एक अनुशासन समिति का गठन किया गया। उपरोक्त तीनों समितियां अपनी आख्या व कार्यवाही कार्य परिषद को देंगी। जिसके बाद आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। बता दें कि पूर्व कुलपति प्रो. मिर्जा पर लगे अनियमितता के आरोपों के बाद ही पद से हटाया गया था और शासन द्वारा इसकी जांच करवाई गई थी। जिसकी रिपोर्ट मिलने के बाद अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
उक्त के अतिरिक्त बैठक में एनईपी-2020 के अनुरूप विश्वविद्यालय में स्नातक, परास्नातक व पीएचडी अध्यादेश को भी अनुमोदन दिया गया। इसके अनुसार चार वर्षीय स्नातक प्रणाली यहां भी लागू की जाएगी। बैठक में शिक्षकों व कर्मचारियों के लिए ग्रुप इंश्योरेंस लागू करने के प्रस्ताव को भी हरी झंडी दी गई।
विज्ञापन
विद्यार्थियों-शिक्षकों को देंगे इंसेंटिव
कार्य परिषद ने विद्यार्थियों और शिक्षकों के प्रोत्साहन हेतु इंसेंटिव पॉलिसी को अनुमोदन दिया। इसमें विद्यार्थियों को खेलकूद व अन्य परीक्षाओं में राज्य एवं प्रदेश स्तर पर पदक व स्थान प्राप्त करने पर इंसेंटिव दिया जायेगा। साथ ही शिक्षकों को रिसर्च पेपर को स्कोपस आदि में प्रकाशित करने पर भी इंसेंटिव दिये जाने का अनुमोदन किया गया। बैठक में आईटी पॉलिसी और आउटरीच पॉलिसी के साथ-साथ ऋचा, एडुनेट व बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी झांसी के एमओयू को भी अनुमोदन दिया गया।
पोस्टर व स्लोगन प्रदर्शनी आयोजित
भाषा विश्वविद्यालय में एनवायरमेंटल क्लब द्वारा मंगलवार को ओजोन के महत्व पर एक पोस्टर और स्लोगन प्रदर्शनी आयोजित की। ‘ओजोन एक परत नही अपितु सुरक्षा कवच है’ शीर्षक पर आधारित प्रदर्शनी के आयोजक डॉ. प्रवीण राय, डॉ. ममता शुक्ला व डॉ. श्वेता शर्मा थे। इसमें साम्राज्ञी, यशस्विनी, शिरीन, बुतूल आदि ने प्रतिभाग किया और अपने विचारों स्लोगन तथा पोस्टर के माध्यम से प्रस्तुत किया।