फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Former IAS T. Venkatesh and former judge Deepak Swaroop appointed as members in RERA

Lucknow News : पूर्व आईएएस टी. वेंकटेश व पूर्व जज दीपक स्वरूप रेरा में सदस्य नियुक्त

Tue, 27 Dec 2022 09:09 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 27 Dec 2022 09:09 PM IST
सार

रेरा के गठन के बाद सरकार ने तीन पदों पर न्यायिक सेवा से रिटायर कल्पना मिश्रा, पूर्व आईएएस अधिकारी बलविंदर कुमार और पूर्व आईपीएस अधिकारी भानु प्रताप सिंह को नियुक्त किया था। इनमें से बलविंदर कुमार और भानु प्रताप सिंह का कार्यकाल तीन महीने पहले ही समाप्त हो गया था। तब से ये दोनों पद रिक्त चल रहे थे।

विज्ञापन
Lucknow News: Former IAS T. Venkatesh and former judge Deepak Swaroop appointed as members in RERA
यूपी रेरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश सरकार ने उप्र भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) में पूर्व आईएएस अधिकारी तुरामल्ला वेंकटेश और पूर्व जज दीपक स्वरूप सक्सेना को सदस्य नियुक्त किया है। इस संबंध में विशेष सचिव आवास राकेश कुमार मिश्रा ने मंगलवार को आदेश जारी कर दिया है।

विज्ञापन


टी. वेंकटेश इसी वर्ष जनवरी में अपर मुख्य सचिव सिंचाई के पद से सेवानिवृत हुए थे। वहीं दीपक स्वरूप गोंडा के जिला जज पद से रिटायर हुए हैं। दोनों सदस्यों का कार्यकाल पांच वर्ष या 65 वर्ष की उम्र पूरी होने तक रहेगा। 
विज्ञापन


मालूम रहे कि यूपी रेरा में अध्यक्ष के अलावा तीन पद सदस्यों के हैं। रेरा के गठन के बाद सरकार ने इन तीन पदों पर न्यायिक सेवा से रिटायर कल्पना मिश्रा, पूर्व आईएएस अधिकारी बलविंदर कुमार और पूर्व आईपीएस अधिकारी भानु प्रताप सिंह को नियुक्त किया था। इनमें से बलविंदर कुमार और भानु प्रताप सिंह का कार्यकाल तीन महीने पहले ही समाप्त हो गया था। तब से ये दोनों पद रिक्त चल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed