{"_id":"6418722ddd06cd324509f915","slug":"lucknow-news-forest-guard-s-two-day-physical-exam-postponed-due-to-rain-now-on-april-8-and-9-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : बरसात के कारण वन रक्षक की दो दिन की शारीरिक परीक्षा स्थगित, अब आठ और नौ अप्रैल को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : बरसात के कारण वन रक्षक की दो दिन की शारीरिक परीक्षा स्थगित, अब आठ और नौ अप्रैल को
Mon, 20 Mar 2023 08:18 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 20 Mar 2023 08:18 PM IST
सार
परीक्षा नियंत्रक विधान जायसवाल ने बताया कि इसे देखते हुए 20-21 मार्च को होने वाली शारीरिक परीक्षा का आयोजन अब क्रमशः 08-09 अप्रैल को किया जाएगा। 20 को जिन अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षा निर्धारित थी, वह अब 08 अप्रैल को और 21 मार्च को होने वाली शारीरिक परीक्षा 09 अप्रैल को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
वन रक्षक व वन्य जीव रक्षक पद के लिए शारीरिक मानक व दक्षता परीक्षा 20 मार्च से लखनऊ में प्रस्तावित की गई थी। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा इसका आयोजन राजधानी के गुरु गोविंद सिंह स्पोर्टस कॉलेज, गुडम्बा, कुर्सी रोड में किया गया था। किंतु बरसात के कारण पहले दिन की ही परीक्षा स्थगित करनी पड़ी।
विज्ञापन
सोमवार को भोर में पांच बजे से ही मौसम खराब होने व बरसात के कारण आज की शारीरिक परीक्षा नहीं आयोजित की जा सकी। वहीं 21 मार्च को भी मौसम खराब रहने का अनुमान है। परीक्षा नियंत्रक विधान जायसवाल ने बताया कि इसे देखते हुए 20-21 मार्च को होने वाली शारीरिक परीक्षा का आयोजन अब क्रमशः 08-09 अप्रैल को किया जाएगा। 20 को जिन अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षा निर्धारित थी, वह अब 08 अप्रैल को और 21 मार्च को होने वाली शारीरिक परीक्षा 09 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। इसके लिए पहले से जारी प्रवेश पत्र मान्य होंगे।
विज्ञापन
जबकि 22 मार्च से 17 अप्रैल तक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। वन रक्षक व वन्य जीव रक्षक के 655 पदों के लिए अगस्त में लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था। इसके आधार पर जारी परिणाम में 5630 अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षा के लिए योग्य पाए गए। इनकी शारीरिक दक्षता परीक्षा राजधानी में 20 मार्च से 17 अप्रैल तक प्रस्तावित की गई है। इसमें प्रतिदिन लगभग 300-300 अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। इनको चार घंटे में 25 किलोमीटर पैदल चलना होगा।
विज्ञापन