फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Flight going from Guwahati to Delhi diverted to Lucknow, plane remained standing at the airport

Lucknow News : गुवाहाटी से दिल्ली जा रही फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट, रातभर एयरपोर्ट पर खड़ा रहा विमान

Fri, 02 Feb 2024 12:33 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 02 Feb 2024 12:33 AM IST
सार

यात्री मधुकर पांडेय ने बताया कि विमान आई5788डी को बीती बुधवार रात करीब नौ बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरना था, लेकिन इसे लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया। दस बजे अमौसी एयरपोर्ट पर विमान उतरा।

विज्ञापन
Lucknow News: Flight going from Guwahati to Delhi diverted to Lucknow, plane remained standing at the airport
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

कोहरे के चलते गुवाहाटी से दिल्ली जाने वाले विमान बीती बुधवार रात लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया। विमान रातभर अमौसी में खड़ा रहा। सुबह जब मौसम साफ हुआ तो 12 घंटे की देरी से करीब 10 बजे विमान को दिल्ली भेजा गया। इस दौरान नाराज यात्रियों ने हंगामा भी किया।

विज्ञापन


यात्री मधुकर पांडेय ने बताया कि विमान आई5788डी को बीती बुधवार रात करीब नौ बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरना था, लेकिन इसे लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया। दस बजे अमौसी एयरपोर्ट पर विमान उतरा। विमान में 120 यात्री थे, जो तीन घंटे तक विमान में ही बैठे रहे। उसके बाद उन्हें बाहर वेटिंग एरिया में बिठाया गया। 15 यात्री कैब से बस अड्डे पहुंचे और बस से दिल्ली रवाना हो गए। वहीं दूसरी ओर सुबह भी विमान को लेकर कोई अपडेट नहीं किया गया, जिससे यात्री बिफर पड़े। उसके बाद एयरपोर्ट प्रशासन व एयरलाइन प्रतिनिधियों ने मामले को संभाला। करीब दस बजे विमान को दिल्ली के लिये रवाना किया गया। 
विज्ञापन


दूसरी तरफ गुरुवार को आगरा से शाम 5 बजे लखनऊ आने वाली इंडिगो की फ्लाइट रद्द कर दी गई। मुंबई से बुधवार देर रात 1:35 बजे लखनऊ आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान को दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया। दिल्ली से दोपहर 2:20 बजे लखनऊ आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान चार घंटे लेट पहुंची। लखनऊ से पुणे जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान साढ़े तीन घंटे लेट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर 3:30 बजे गोवा जाने वाली इंडिगो की उड़ान शाम छह बजे, दिल्ली जाने वाली इंडिगो की उड़ान दोपहर 2:35 के बजाय शाम 4:40 बजे, मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान दोपहर दो बजे के बजाय शाम 4:53 बजे रवाना हुई। वहीं मुंबई से लखनऊ आने वाली एयर इंडिया की उड़ान दो घंटे, दिल्ली से दोपहर दो बजे लखनऊ आने वाली इंडिगो की उड़ान ढाई घंटे लेट रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed