{"_id":"646f8c446748775c500ce134","slug":"lucknow-news-five-lakh-reward-on-meerut-s-mafia-badan-singh-baddo-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : मेरठ के माफिया बदन सिंह बद्दो पर पांच लाख का इनाम, गृह विभाग ने बढ़ाई धनराशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : मेरठ के माफिया बदन सिंह बद्दो पर पांच लाख का इनाम, गृह विभाग ने बढ़ाई धनराशि
Fri, 26 May 2023 12:12 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 26 May 2023 12:12 AM IST
सार
मेरठ के टीपीनगर का रहने वाला बदन सिंह बद्दो बीते चार सालों से फरार है। वह 28 मार्च 2019 को मेरठ पुलिसकर्मियों को नशीला पदार्थ देकर फरार हुआ था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक वह आस्ट्रेलिया और यूरोप के देशों में पनाह लिए है।
विज्ञापन
बदन सिंह बद्दो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के माफिया बदन सिंह बद्दो की गिरफ्तारी पर शासन ने पांच लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। उसके खिलाफ डीजीपी मुख्यालय ने इनाम की धनराशि 2.50 लाख रुपये से बढ़ाकर पांच लाख करने की संस्तुति की थी। प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने बृहस्पतिवार को इनाम की धनराशि बढ़ाने का शासनादेश जारी कर दिया।
विज्ञापन
मेरठ के टीपीनगर का रहने वाला बदन सिंह बद्दो बीते चार सालों से फरार है। वह 28 मार्च 2019 को मेरठ पुलिसकर्मियों को नशीला पदार्थ देकर फरार हुआ था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक वह आस्ट्रेलिया और यूरोप के देशों में पनाह लिए है। उसकी दस करोड़ से अधिक की संपत्तियों को पुलिस अब तक जब्त कर चुकी है। उसके खिलाफ जल्द रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की तैयारी है।
विज्ञापन