फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: FIR against four including Raja Bhaiya's wife and vice chairman of the news channel

Lucknow News : राजा भाइया की पत्नी और न्यूज चैनल के वायस चेयरमैन समेत चार पर एफआईआर

Mon, 04 Sep 2023 10:04 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 04 Sep 2023 10:04 PM IST
सार

विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा की साली की तहरीर पर सोमवार को हजरतगंज थाने में उनकी पत्नी भानवी सिंह और एक न्यूज चैनल के वायर चेयरमैन समेत चार पर एफआईआर दर्ज की गई। आरोप है कि साजिश के तहत चैनल पर आपत्तिजनक कार्यक्रम का प्रसारण किया गया।

विज्ञापन
Lucknow News: FIR against four including Raja Bhaiya's wife and vice chairman of the news channel
विधायक राजाभैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा की साली की तहरीर पर सोमवार को हजरतगंज थाने में उनकी पत्नी भानवी सिंह और एक न्यूज चैनल के वायर चेयरमैन समेत चार पर एफआईआर दर्ज की गई। आरोप है कि साजिश के तहत चैनल पर आपत्तिजनक कार्यक्रम का प्रसारण किया गया।

विज्ञापन


हजरतगंज इलाके में स्थित एक अपार्टमेंट में राजा भइया की साली रहती हैं। 30 अगस्त को उन्होंने हजरतगंज थाने में तहरीर दी थी। आरोप लगाया था कि 28 अगस्त को शाम को वह एक न्यूज चैनल देख रही थीं। इस दौरान राजा भइया और उनकी पत्नी भानवी सिंह के तलाक के केस से संबंधित एक विशेष कार्यक्रम प्रसारित किया गया। 
विज्ञापन


इस दौरान संवाददाता ने उनके जीजा राजा भाइया से अवैध संबंध बताए। इसके अलावा अन्य कई गंभीर और आपत्तिजनक आरोप लगाए। उनका कहना है इससे उनका चारित्रिक हनन किया गया है। इसमें उनकी बहन भानवी सिंह, न्यूज चैनल के पत्रकार, एंकर और वायस चेयरमैन की भूमिका है। इंस्पेक्टर हजरतगंज प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपियों पर साजिश रचने, इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों द्वारा यौन उत्पीड़न और मानहानि की धारा के तहत केस दर्ज किया गया। तफ्तीश शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed