फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Finance Minister Suresh Kumar Khanna said, give quality, the goods will be sold at a flying pric

Lucknow News : वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा, क्वालिटी दीजिए, माल उड़कर बिकेगा

Mon, 23 Oct 2023 10:50 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 23 Oct 2023 10:50 PM IST
सार

सोमवार को फेडरेशन आफ इंडियन डायरेक्ट सेलिंग इंडस्ट्रीज (फिडसी) के एक दिवसीय सेमिनार में सुरेश खन्ना ने डायरेक्ट सेलिंग इंडस्ट्री की तुलना छोटे अखबार-पत्रिकाओं से की, जिसमें मालिक, प्रकाशक, मुद्रक और सम्पादक एक ही व्यक्ति होता है, उसी तरह से डायरेक्ट सेलिंग का ताना-बाना भी कुछ इसी तरह होता है।

विज्ञापन
Lucknow News: Finance Minister Suresh Kumar Khanna said, give quality, the goods will be sold at a flying pric
सुरेश खन्ना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के वित्त और संसदीय कार्यमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि औद्योगिक इकाइयां अच्छा और गुणवत्ता वाले उत्पाद बनाएंगी तो ग्राहक अपने आप बढ़ेंगे। उत्पाद इतनी तेजी से हाथोंहाथ बिकेंगे कि आप कमाई के मामले में ‘बिल गेट्स’ बन जाएंगे। उन्होंने कहा कि डायरेक्ट सेलिंग इंडस्ट्री को सरकार पूरा सहयोग देगी लेकिन उन्होंने इसके लिए अलग मानीटरिंग अथारिटी बनाने से इनकार कर दिया।।

विज्ञापन


सोमवार को फेडरेशन आफ इंडियन डायरेक्ट सेलिंग इंडस्ट्रीज (फिडसी) के एक दिवसीय सेमिनार में सुरेश खन्ना ने डायरेक्ट सेलिंग इंडस्ट्री की तुलना छोटे अखबार-पत्रिकाओं से की, जिसमें मालिक, प्रकाशक, मुद्रक और सम्पादक एक ही व्यक्ति होता है, उसी तरह से डायरेक्ट सेलिंग का ताना-बाना भी कुछ इसी तरह होता है। उन्होंने कहा कि दस खरब डालर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य हासिल करने के लिए लोगों की क्षमताएं बढ़ाई जा रही हैं। जब लोगों की क्रय क्षमता बढ़ेगी, तभी डायरेक्ट सेलिंग इंडस्ट्री को भी फायदा मिलेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश बीमारू प्रदेश कहलाता था,आज सबसे तेज विकासशील प्रदेश है। वित्तमंत्री ने कहा कि नकल ही करना है तो अमेरिका के बजाय जापान की करें क्योंकि वहां के लोग ईमानदार, मेहनती, अनुशासित और काम के प्रति समर्पित हैं जिसकी झलक उनके उत्पादों में दिखती है। अगर आप अपने उत्पादों की गुणवत्ता से समझौता नहीं करेंगे तो निश्चित ही आपका उत्पाद लोग पसंद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्त मंत्री ने डायरेक्ट सेलिंग इंडस्ट्री को यूपी में काम करने के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि यहां का माहौल अनुकूल है। प्रदेश सरकार से हमारे विभाग से जो भी सहयोग की जरूरत होगी, वह करने के लिए हरदम तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि अलग से मानीटरिंग अथारिटी या नीति बनाने की जरूरत नहीं है। इससे छोटे व्यवसायियों का नुकसान होगा।


इस अवसर पर चुनार से विधायक अनुराग सिंह ने भी अपने विचार रखे। वित्त मंत्री का स्वागत डायरेक्ट मार्केटिंग एक्सपर्ट अभिषेक मिश्र, फिडसी उपाध्यक्ष अम्बरीष, महासचिव राहुल सूदन, राजेश श्रीवास्तव, हिमांशु, सागर जोशी, अभिलाष थॉमस, देवानंद आदि ने किया। पुनीत और ज्योति आदि ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। राहुल सूदन ने फिडसी के कार्यों और उद्देश्यों के बारे में चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed